फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Head of bike rider dies after hitting a tractor

ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार प्रधान पुत्र की मौत

Sat, 25 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Head of bike rider dies after hitting a tractor
बांदा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक प्रधान पुत्र की मौत हो गई। उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की मांग लेकर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें शांत कर जाम खत्म कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली देहात क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव के प्रधान गुरु प्रसाद का पुत्र लवकुश (20) और उसका मित्र सोनू (19) पुत्र लालाभइया एक ही बाइक पर शनिवार को दोपहर बांदा से गांव जा रहे थे। ददरिया गांव के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दोनों देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। वहां से गुजर रहे आटो चालक सागर ने अपने टेंपो से सवारियां उतारकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद लवकुश की मौत हो गई। सोनू की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि लवकुश और सोनू साथ में ही सूरत (गुजरात) में काम करते हैं। पांच दिन पूर्व गांव आए थे। लवकुश दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। कहा कि आए दिन इस मार्ग में सड़क दुर्घटनाएं और मौतें हो रही हैं। स्पीड ब्रेकर की मांग की। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के समझाने पर शांत हुए। लगभग पौन घंटा यातायात बाधित रहा।
ट्रैक्टर की टक्कर से संविदा कर्मी की मौत
बांदा। ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। वह बांदा नगर पालिका परिषद में संविदा कर्मी था। तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव का बबलू प्रजापति (34) पुत्र रामलाल शनिवार की शाम बाइक पर बांदा से वापस घर जा रहा था।

कालूकुआं चौराहे पर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर सामने से टै्रक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक ट्रैक्टर के नीचे जा घुसी। पुलिस ने बबलू को उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टै्रक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed