फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Harvesting hurdle in door to door survey

घर-घर सर्वे में फसल कटाई बाधा

Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Harvesting hurdle in door to door survey
बांदा। स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में नामांकन के लिए ब्लॉक वार बैठकों में प्रधानाध्यापकों को घर-घर सर्वे और प्रेरणा एप के माध्यम से नामांकन कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। घर-घर सर्वे में फसल कटाई बाधा बन रही है।
विज्ञापन

बुधवार को बिसंडा ब्लॉक में हुई बैठक में बीईओ जगत सिंह राजपूत ने प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश दिए। जिला समन्वयक सूर्य प्रकाश ने बच्चों को स्कूल के प्रति प्रेेरित करने और ड्राप आउट (पढ़ाई छोड़ चुके) बच्चों को दोबारा स्कूल लाने पर जोर दिया। बताया गया इस वर्ष 2,66,994 बच्चों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है। विभाग अब तक 10,395 नामांकन करा चुका है। प्रधानाध्यापकों ने बताया कि घर-घर सर्वे में फसल कटाई आड़े आ रही है। ज्यादातर अभिभावक खेत में फसल कटाई में लगे हैं। बच्चे भी उनके साथ खेत में हैं।
विज्ञापन

उधर, यूनिफार्म का पैसा डीबीटी के जरिए अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर किए जाने को लेकर प्रेरणा एप में बच्चों का रजिस्ट्रेशन अपलोड करने के लिए कहा गया। स्कूल चलो अभियान पूरे अप्रैल माह चलना है। बड़ोखर ब्लॉक में 33,514 विद्यार्थियों के नामांकन का लक्ष्य रखा है। जसपुरा में 18,153, तिंदवारी में 5000, बबेरू में 5900, कमासिन में 6000, बिसंडा में 6200, महुआ में 6000, नरैनी में 7078 व शहर में 1577 बच्चों का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed