फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hard warning issued to CDPO and Supervisors

सीडीपीओ, सुपरवाइजरों को कठोर चेतावनी जारी

Wed, 30 Dec 2020 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hard warning issued to CDPO and Supervisors
Hard warning issued to CDPO and Supervisors - फोटो : BANDA
बांदा। पोषण पुनर्वास केंद्र में स्वीकृत किए गए 10 बेड में सिर्फ दो बच्चों के भर्ती होने पर डीएम आनंद कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिले के सभी बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और सुपरवाइजर के विरुद्ध कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपर सीएमओ डा.आरएन प्रसाद को निर्देश दिया है कि संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जिला पोषण समिति/डिस्ट्रिक्ट कनवर्जेंस प्लान कमेटी की बैठक में अध्यक्षता करते हुए योजना की समीक्षा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 322 सैम (अति कुपोषित) बच्चों में 106 बच्चों के घरों में गोवंश रखने की जगह उपलब्ध है।
विज्ञापन

डीएम ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर इन परिवारों को गोवंश उपलब्ध कराएं। चालू वित्तीय वर्ष में चिन्हित लाल एवं पीली श्रेणी के बच्चों के सुधारीकृत हरी श्रेणी में परिवर्तन किए जाने का ब्योरा जिला कार्यक्रम अधिकारी से डीएम ने तलब किया। तिंदवारी, बिसंडा में ड्राई राशन फीडिंग बेहद लचर मिलने पर नाराजगी जताते हुए फीडिंग का काम दो दिन में पूरा करके उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी सीडीपीओ के पिछले साल के कामों का ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि अगली बैठक में प्रगति संतोषजनक नहीं मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में डीएम और सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्टीडियो मीटर व सहजन के पौधे वितरित किए। बैठक में कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed