{"_id":"58b083b64f1c1b0030b23374","slug":"har-har-mahadev-ke-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिवलिंग पर पुष्प चढ़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ पड़ी। दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पुरोहित ओम् नम: शिवाय और महामृत्युंजय का जप करते रहे। उधर, बबेरू, नरैनी, कालिंजर, अतर्रा, गिरवां, कमासिन, तिंदवारी, खप्टिहा कलां, पिपरगवां में भी आस्थावानों ने शिव पूजा की।
विज्ञापन
बांबेश्वर पर्वत में 25 फिट गुफा के अंदर विराजमान शिवलिंग की पूजा-अर्चना के लिए तड़के से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ भीड़ भी बढ़ती गई। ‘बम-बम भोले और हर-हर महादेव’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। गुफा के अंदर विराजमान शिवलिंग के दर्शन-पूजन के लिए उमड़े भक्तों से मंदिर परिसर खचाखच रहा। दुग्ध व जलाभिषेक के बाद शिवभक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल चढ़ाए। सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ने से मंदिर के आसपास मेला सा नजारा रहा।
विज्ञापन
महेश्वरी देवी, संकट मोचन, काली देवी, सिंहवाहिनी मंदिर में भी आस्थावानों ने पूजा-अर्चना की। उधर, पुरोहित बांबेश्वर मंदिर में यजमानों के शुभ कार्यों के लिए महामंत्र व मृत्युंजय जप करते रहे। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कसबे में स्थित शिव मंदिरों में भारी भीड़ रही। मढ़ीदाई मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया। तमाम श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
कालिंजर में नीलकंठेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। मेला लगा रहा। सीमावर्ती मध्य प्रदेश से श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजन किया। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक गौराबाबा धाम सहित क्षेत्र में स्थित तमाम शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने आराधना की। कीर्तन मंडलियों ने भजन व फाग गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमासिन के यमरेहीनाथ शिव मंदिर भक्तों से खचाखच रहा। देर रात तक पूजा-अर्चना का सिलसिला चला। शाम को शिव प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार हुआ। तिंदवारी क्षेत्र में पर्व पर शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। पूजा-अर्चना के लिए तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचते रहे। भजन-कीर्तन होते रहे। अधिकांश शिवभक्तों ने व्रत रखा।