फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Har-har Mahadev echoed on the first Monday of Sawan

सावन के पहले सोमवार को गूंजे हर-हर महादेव

Mon, 06 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Har-har Mahadev echoed on the first Monday of Sawan
Har-har Mahadev echoed on the first Monday of Sawan - फोटो : BANDA
बांदा। सावन इस बार कुछ नए संयोग लेकर आया है। रिमझिम बारिश के बीच सोमवार को इसकी शुरुआत हुई। समापन भी सोमवार को ही होगा। पूरे माह में पांच सावनी सोमवार होंगे। यह संयोग पांच साल बाद आया है। पहले दिन ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र आदि चढ़ाए। शहर के कैलाशपुरी स्थित बांबेश्वर मंदिर और ऐतिहासिक दुर्ग कालिंजर का नीलकंठेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष केंद्र रहे।
विज्ञापन

सावन का आगाज सोमवार को सुबह रिमझिम बारिश के साथ हुआ। भक्तों ने शहर के बांबेश्वर पर्वत की गुफा में शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। पुरोहितों ने यजमान के कल्याण के लिए महा मृत्युंजय व पंचाक्षर मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग मार्ग बनाकर बैरीकेटिंग की गई थी। पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर के बाहर मार्ग पर पूजा सामग्री की दुकानें लगीं। उधर, शाम को शहर से तीन किलो मीटर दूर अतर्रा रोड पर जमुनादास के महावीरन में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बजरंग बली का पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। अन्य शिव मंदिराें में भी यहीं नजारे रहे। देर रात तक हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।
ऑनलाइन टिकट से मंदिर में मिला प्रवेश
कालिंजर। दुर्ग स्थित नीलकठंश्ेवर मंदिर में पहले सोमवार को आए श्रद्धालुओं को काफी दुश्वारियों का सामना रहा। उन्हें ऑनलाइन टिकट लेकर मंदिर में प्रवेश मिला। तमाम श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा। ऑनलाइन बुकिंग में उनका पैसा कट गया, लेकिन टिकट नहीं मिला।

सुबह 8 बजे मंदिर में नीलकंठ और पार्वती के दर्शन शुरू हो गए। पुलिस पूरे समय तैनात रही। बलखंडेश्वर की विशाल शिव प्रतिमा पर भी श्रद्धालुओं का जमघट रहा। यहां पेयजल व्यवस्था न होने से श्रद्धालु प्यासे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed