फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'Har-har Mahadev' echoed everywhere on Mahashivaratri

महाशिवरात्रि पर हर तरफ गूंजा ‘हर-हर महादेव’

Fri, 21 Feb 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
'Har-har Mahadev' echoed everywhere on Mahashivaratri
ांबेश्वर मंदिर में उमड़ी महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : BANDA
बांदा। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज के बीच जल-दूध और शहद से शिवलिंग पर अभिषेक की होड़ रही। सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं का हुजूम बांदा शहर के बांबेश्वर पहाड़ स्थित शिव मंदिर में रहा। ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग के नीलकंठेश्वर मंदिर में भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। कई स्थानों पर शिव-पार्वती विवाह के आयोजन हुए।
विज्ञापन

बांबेश्वर पहाड़ स्थित शिव मंदिर में पुलिस के साथ बांबेेश्वर नवयुवक समाज के स्वयंसेवक और पुजारी व्यवस्था संभाले रहे। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ शिवलिंग पर गेहूं की बाली, सरसों के फूल, मदार पुष्प आदि चढ़ाकर आरती उतारी। कटरा स्थित शिव मंदिर सहित संकटमोचन, महेश्वरी देवी, काली देवी, बटुकेश्वर मंदिर (अलीगंज) आदि भी श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सिंहवाहिनी (कटरा) ने नगर में भव्य शिव रथ यात्रा निकाली। प्रसाद बांटकर परमपिता शिव का अवतरण दिवस मनाया।
विज्ञापन

कालिंजर के दुर्ग स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में सीमावर्ती मध्य प्रदेश समेत दूरदराज के श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नीलकंठ और पार्वती की प्रतिमाओं का मंदिर पुजारियों ने श्रृंगार किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवतांडव और शिव महिमा का पाठ
नरैनी। पनगरा गांव में गोपालेश्वर महादेव आश्रम में शिव तांडव और शिव महिमा का पाठ हुआ। महंत कृष्णानंद आदि संतों ने ज्योर्तिलिंगों का महाजलाभिषेक कर पुष्प चढ़ाए। संत कैलाशानंद अनंतानंद, रामानंद मोक्षा, नंदप्रकाश आदि शामिल रहे। बिहारुजू मंदिर में स्थित शिव मंदिर में शिव बरात निकाली गई। राकेश चौरसिया, अशोक सोनी, शारदा करवरिया, रेवती रमण त्रिपाठी, भइयाराम राजपूत, विनोद दीक्षित आदि शामिल रहे।
भक्तों ने किया शिव का अभिषेक
बबेरू। महाशिवरात्रि पर मढ़ीदाई मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। बांदा रोड स्थित नागा स्वामी नागेश्वर महाराज के स्थान से गाजे बाजे के साथ भगवान शिव की भव्य बरात निकली। आम चौराहे पर भंडारा हुआ। आयोजक अरविंद कुमार, ओम प्रकाश, वीरेंद्र गुप्ता, मनोज, संतोष, संदीप, कल्लू सोनी, सुधीर आदि मौजूद रहे। गांधी नगर में भागवान भोले की शोभा यात्रा निकाली गई। गायत्री शक्ति पीठ में पंचकुंडीय महायज्ञ हुआ। शांति कुंज के परिवजक रामविशाल साहू व पत्नी सुदामा साहू ने पूजन अर्चन किया।
शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता
अतर्रा। महाशिवरात्रि पर्व पर गौराबाबा धाम सहित क्षेत्र में स्थित तमाम शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। कीर्तन मंडलियों ने भजन व फाग गीत गाए। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष भरतलाल गुप्ता की अगुवाई में भगवान शिव की भव्य पालकी निकाली गई। नरैनी रोड, स्टेशन रोड, बिसंडा रोड व चौक बाजार होते हुए गौरा बाबा धाम में समापन हुआ। शशिकांत, दीपक, लल्लू, गौरव, कालिका राम, सोनू गुप्ता, रूपेश, अवधेश तिवारी, राघवेंद्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भक्तों ने की महादेव को पूजा
ओरन। तिलहर देवी मंदिर में भोलेनाथ व कैलाशपति गिरपति नंदन महादेव में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने दस्तक दी। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर पूजा की। मंदिर से महादेव की बरात निकली। रामानुज त्रिपाठी, धीरज गुप्ता, आनंद कुमार शिवहरे, शिवपूजन गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, रोहित यादव, रामप्रताप गुप्ता, सरोज गुप्ता, शिवप्रसाद आदि शामिल रहे।
भूतेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा
गिरवां। पहाड़ के ऊपर भूतेश्वर महादेव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर के आसपास मेला लगा। महादेव की बरात व कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व प्रधान आलोक तिवारी, रिंकू तिवारी, सौरभ त्रिवेदी, मार्कंडेय तिवारी, मोनू तिवारी, प्रेमस्वरूप द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ला, राकेश तिवारी, प्रकाश अवस्थी आदि शामिल रहे।

तिंदवारी कस्बे समेत बेंदा, मूंगुस, पिपरहरी आदि गांवों में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। शिव मंदिरों में तड़के शाम तक पूजा-अर्चना का सिलसिला चला।

शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करतीं महिलाएं।

शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करतीं महिलाएं।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed