Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Happiness of Bhajans in Madhuvan

मधुवन में भजनों की गूंज, भंडारे में उमड़ा हुजूम

Sun, 16 Dec 2018 11:05 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sun, 16 Dec 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Happiness of Bhajans in Madhuvan
भंडारे में श्रमदान करतीं महिला श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन रविवार को भी सिमौनीधाम में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला। अमीरी-गरीबी के भेद से अलग सभी भक्तों ने जमीन में बैठकर लंगर छका। दिल्ली, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, मुंबई आदि से आए श्रमदानियों ने रसोई से लेकर पंगत तक की व्यवस्था संभाली। हर तरफ श्रद्धा व भक्ति की बयार रही। 

विज्ञापन

रामलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। मधुवन में पेड़ों के नीचे धूनी रमाए साधु संत चिमटा व अन्य वाद्य यंत्रों के साथ भजन-कीर्तन में लीन रहे। मेला परिसर में स्थापित भगवान शंकर, हनुमान की विशाल मूर्तियों के श्रद्धालुओं ने दर्शनकर माथा टेका। स्वामी अवधूत महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में सजीं दुकानों पर जमकर खरीद-फरोख्त की।
विज्ञापन

   
सिमौनीधाम में माननीयों का भी जमघट 
भक्ति, भंडारा और भजनों की गूंज के बीच रविवार को सिमौनीधाम ‘माननीयों’ से भी गुलजार रहा। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार वाहनों के काफिले के साथ रविवार को सिमौनीधाम पहुंचे और मेले का जायजा लिया। स्वामी अवधूत महाराज से लगभग एक घंटा मुलाकात की और आशीर्वाद लेकर रवाना हो गए। अरुणांचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग ने भी मेला स्थल आकर प्रसाद ग्रहण किया और स्वामी अवधूत महाराज से मुलाकात की। देर शाम प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मेला स्थल पहुंचे। हालांकि ये सभी माननीय मीडिया से दूरी बनाए रहे। उधर, माननीयों की आमद से मेला परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। श्रद्धालुओं को भी चेकिंग से गुजरना से पड़ा। इस अवसर पर भाजपा विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गरीबों की सेवा सौभाग्य की बात 
मेला व भंडारे में दूर-दूर से आए श्रमदानी भक्त श्रद्धा के साथ सेवाभाव में लगे है। दिल्ली के उदय कौशिक का कहना है कि सिमौनीधाम में सेवाभाव से शांति मिलती है। तीन दिवसीय मेला व भंडारे में हर साल वह स्वामी अवधूत महाराज की तपोस्थली आते है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ब्रह्म प्रकाश सिसौदिया ने बताया कि अवधूत महाराज पर उनकी अपार श्रद्धा है। कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक चोपड़ा ने कहा कि 2008 से लगातार यहां सेवा के लिए आ रहे हैं। एम्स अस्पताल दिल्ली के डॉ. एसके सक्सेना ने कहा कि गरीबों की सेवा से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त सहायक कमिश्नर आरके सक्सेना ने कहा कि यहां सेवा करना सौभाग्य की बात है। ब्यूरो 
 
गुणवान व्यक्ति ही प्रभु का कृपा पात्र 
सिमौनीधाम मेला व भंडारे के दूसरे दिन रविवार को स्वामी अवधूत महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे कार्य करने से मन को शांति और घर-परिवार में खुशहाली आती है। गुणहीन मनुष्य भगवान से दूर व गुणवान प्रभु का कृपा पात्र होता है। विद्या के बगैर मनुष्य पशु के समान है। विद्या एक ऐसा आइना है जिससे मनुष्य अपने अंत:करण को देख सकता है। मनुष्य को सुबह-शाम हनुमान व भगवान श्रीराम का जप करना चाहिए। बताया कि क्षमादान से बड़ा कोई दान नहीं है। 
 
अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं 
सीडीओ हीरा लाल, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल, एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी, सीओ राजीव प्रताप सिंह ने मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उधर, मेले में दूसरे दिन कृषि विभाग के पंडाल में सीडीओ ने किसानों को आय दोगुनी करने की जानकारी दी। सीडीओ ने उद्यान, स्वास्थ्य विभाग के पंडालों का निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक एके सिंह ने खाद बीज समेत योजनाओं के बारे में बताया।  

 
सर्कस व दुकानों में रही भीड़  
सिमौनीधाम में खरीददारी के अलावा मनोरंजन के भी साधन हैं। झूला व सर्कस में दिनभर लोगों की भीड़ रही। हथकरघा व अन्य दुकानों में ग्रामीणों के साथ ही दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने जमकर खरीददारी की। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed