{"_id":"5a6a18224f1c1b4f588b4c10","slug":"hanging-riot-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरेगांव में दंगा भड़काने वालों को दें फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरेगांव में दंगा भड़काने वालों को दें फांसी
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट के ज्ञापन सौंपते भारत मुक्ति मोर्चा पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत मुक्ति मोर्चा और अनुसांगिक संगठनों ने महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव दंगा के विरोध में पैदल मार्च निकाल कर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर दंगा भड़काने वालों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
गुरुवार को मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवबरन सिंह कुशवाहा की अगुवाई में अनुसांगिक संगठन राष्ट्रीय किसान मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ, राष्ट्रीय मूल निवासी संघ, राष्ट्रीय युवा बेरोजगार मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा ने भागीदारी की।
विज्ञापन
पैदल मार्च करते हुए जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कुछ देर के लिए धरना सभा करते हुए केंद्र और महाराष्ट्र की भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लिया। कहा कि भीमा कोरेगांव में दंगा भड़काने के दोषियों को भाजपा सरकार बचा रही है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार दलित विरोधी है। चेतावनी दी कि दंगा भड़काने वालों पर कार्रवाई न हुई तो पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
धरना और सभा के बाद सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसान मोर्चा के वंशगोपाल प्रजापति, विद्यार्थी मोर्चा के लवलेश प्रजापति, रामशरण अनुरागी, आरबी चौधरी, हेम सिंह कुशवाहा, कुशल पाल, गोविंद वर्मा, जनार्दन अनुरागी, अजय सिंह कुशवाहा और सुखलाल बौद्ध आदि शामिल रहे।