फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hamirpur tops in want of small family

छोटे परिवार की चाहत में हमीरपुर अव्वल

Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur tops in want of small family
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में छोटे परिवार के प्रति महिलाओं का तेजी से रुझान बढ़ रहा है। मात्र 10 दिनों में यहां 2265 महिलाओं ने परिवार नियोजन के संसाधन आईयूसीडी और पीपीआईयूसीडी अपनाए हैं। छोटे परिवार की चाहत सबसे ज्यादा हमीरपुर की महिलाओं को है।
विज्ञापन

यहां जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के मात्र 10 दिनों में 792 महिलाओं ने परिवार नियोजन के उपरोक्त तरीके अपनाए हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें अब तक मंडल के चारों जनपदों बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट में महिलाओं द्वारा अपनाए गए छोटे परिवार के संसाधनों में सबसे ज्यादा हमीरपुर की 792 महिलाओं ने इसमें दिलचस्पी ली है।
विज्ञापन

यहां 634 महिलाओं ने आईयूसीडी और 158 महिलाओं ने प्रसव के बाद पीपीआईयूसीडी अपनाया है। दूसरे नंबर पर महोबा जनपद है। यहां 543 महिलाओं ने परिवार नियोजन के उपाय किए हैं। इनमें 341 ने आईयूसीडी और 202 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी का सहारा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा में 494 महिलाओं ने यह संसाधन अपनाए हैं। इनमें 302 ने आईयूसीडी और 192 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी ली है। चित्रकूट में 436 महिलाओं ने छोटे परिवार के प्रति दिलचस्पी दिखाई है। यहां 251 महिलाओं ने आईयूसीडी और 185 ने पीपीआईयूसीडी को अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed