फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Half of the Rifle Club grounds will be sold for over Rs 27 crore.

Banda News: 27 करोड़ से ज्यादा में बिकेगा आधा राइफल क्लब मैदान

Mon, 05 Jan 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 05 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Half of the Rifle Club grounds will be sold for over Rs 27 crore.
फोटो - 05 राइफल क्लब मैदान में खेलते खिलाड़ी। संवाद।
बांदा। खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और तमाम संगठनों के मुखर विरोध के बावजूद शहर के प्रमुख खेल मैदान राइफल क्लब का वजूद बचने के आसार नहीं है। बांदा विकास प्राधिकरण ने तमाम दावों और दलीलों को दरकिनार कर आधे मैदान को काॅमर्शियल कॉप्लेक्स में बदलने के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होगा और 21 जनवरी को नीलामी होगी। प्राधिकरण ने इस भूमि की कुल आरक्षित कीमत लगभग 28 करोड़ बताई है।
विज्ञापन

शहर के बहुत व्यस्त और कीमती इलाके में लंबा-चौड़ा राइफल क्लब मैदान मुख्य रूप से खेलों के लिए इस्तेमाल होता है। यहां अन्य आयोजन भी होते हैं। मार्च 1998 में इस मैदान को फ्री होल्ड कर दिया गया था। खेल मैदान का अस्तित्व और मौजूदा स्वरूप बरकरार रखने के लिए विकास प्राधिकरण सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर विस्तृत जानकारी दी है। मैदान बचाने की मांग की खबरों का इसमें खंडन किया गया है।
विज्ञापन

मैदान के आधे हिस्से 4343 वर्ग मीटर में व्यावसायिक उपयोग के लिए प्राधिकरण ने पहली जनवरी को भूमि नीलाम करने का ई टेंडर जारी कर दिया। इसमें प्राधिकरण ने 62,700 रुपये प्रति वर्ग मीटर की न्यूनतम आरक्षित दर निर्धारित की है। यानि कुल 4343 वर्ग मीटर भूमि की न्यूनतम / आरक्षित कीमत करीब 28 करोड़ रुपये होगी। बोली इसके और आगे भी जा सकती है। प्राधिकरण का नोटिस छपते ही विरोध एक बार फिर मुखर हो सकता है। सपा और कांग्रेस भी इसमें शामिल हो गए हैं। खिलाड़ी और खेल संगठन पहले से ही आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री को लिख चुके पत्र
बांदा। खिलाड़ियों के पसंदीदा राइफल क्लब ग्राउंड की नीलामी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में खेल मैदान की नीलामी को तत्काल रोकने व ग्राउंड में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्र में कहा कि शहर के प्राचीन राइफल क्लब खेल मैदान को विकास प्राधिकरण व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है। यहां बच्चे रोजाना क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबॉल, हाकी, कबड्डी आदि खेल खेलते है। हर साल कई बड़े खेल के आयोजन होते हैं।
----

विकास प्राधिकरण द्वारा राइफल क्लब मैदान की बताई गई स्थिति
- फ्री होल्ड डीड (प्राधिकरण के नाम) 10 मार्च 1998
- नजूल आराजी संख्या - 9546
- कुल क्षेत्रफल - 8825.70 वर्ग मीटर
- प्रस्तावित आवासीय भवन- 1350 वर्ग मीटर
- प्रस्तावित शाॅपिंग/काॅमर्शियल कॉप्लेक्स - 2000 वर्ग मीटर
- प्रस्तावित चिल्ड्रेन पार्क, प्ले ग्राउंड, सुलभ शौचालय - 4482. 50 वर्ग मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed