फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Half of the Dalit settlement burnt due to fire, loss of more than one crore

आग से आधी दलित बस्ती जली, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Fri, 20 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Half of the Dalit settlement burnt due to fire, loss of more than one crore
Half of the Dalit settlement burnt due to fire, loss of more than one crore - फोटो : BANDA
बांदा। जिस्म झुलसा देने वाली तेज गर्म हवाओं और धूप के बीच शुक्रवार को सदर तहसील और देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौरा गांव में आग ने जमकर तबाही मचाई। दलित बस्ती लगभग आधी राख के ढेर में बदल गई। एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान गृह स्वामियों का हुआ है।
विज्ञापन

गांव में स्थित विख्यात जामिया अरबिया मदरसा के छात्रों ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में मदद की। फायर ब्रिगेड काफी देर से पहुंची। दो दर्जन से ज्यादा मकान पूरी तरह नष्ट हो गए। हालांकि राजस्व विभाग ने 15 मकान ही आग की भेंट चढ़ना बताए हैं। आग के जद में पक्के मकान भी आए। यहां इनमें रखा सैकड़ों क्विंटल अनाज आदि जलकर राख हो गया। कोहराम के हालात रहे। सभी प्रभावित परिवार खुले आसमान तले आ गए। सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना पर अफसोस जताते हुए सरकार से पीड़ितों को मुआवजा की मांग की। मदरसा छात्रों की मेहनत सराही।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार पुष्पक ने बताया कि 15 मकान जले हैं। लगभग एक करोड़ रुपये की क्षति हुई है। पूरे नुकसान का आंकलन और प्रभावितों की सूची बनाने के लिए दो राजस्व निरीक्षक और दो लेखपालों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हज यात्रियों की मंडलीय ट्रेनिंग 25 को
बांदा। हज यात्रियों की मंडल स्तरीय ट्रेनिंग 25 मई को खानकाह इंटर कालेज में होगी। इस वर्ष चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों से हज यात्रा पर जा रहे आजमीने हज को प्रोजेक्टर और मॉडल सहित अन्य तरीकों से हज के अरकान और तौर-तरीके बताए और सिखाए जाएंगे। रिहर्सल भी होगा। जिला हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि ट्रेनिंग सुबह 10 से 5 बजे तक होगी। इस बाबत जानकारी के लिए 8299454824 नंबर पर कॉल की जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed