{"_id":"b1f84e257ddcbb14f519bcb9d4bcfa6a","slug":"haj-application-deadline-march-2-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज पर जाने के लिए अब 2 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। सेंटर हज कमेटी ने 20 फरवरी को बढ़ाकर यह नई तिथि घोषित की है। चित्रकूटधाम मंडल से अब तक 96 लोगों ने हज के लिए आवेदन भेजा है।
विज्ञापन
इनमें सबसे ज्यादा 58 आवेदन बांदा के हैं। हमीरपुर के 27, महोबा के नौ और चित्रकूट से सिर्फ दो आवेदन हुए हैं। जिला हज कमेटी सदस्य हाजी सदस्य सुभान अली और हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि जिन हज यात्रा आवेदकों के पासपोर्ट अभी तक नहीं बन पाए हैं उनके लिए हज कमेटी ने एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
उन्हें चाहिए कि नेट से अपने पासपोर्ट आवेदन का स्टेटस निकलाकर जो भी कमियां हों उसे दूर करा दें और लखनऊ स्थित पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क करें। बिना अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट के हज फार्म मान्य नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई जानकारी के लिए मोबाइल- 9452738777 (हाजी सुभान अली) या 9415557134 (हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा) पर अथवा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा सकता है।