फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Had I joined BJP, power would not have been seized.

भाजपा में शामिल होता तो न सीज होते पावर

Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Had I joined BJP, power would not have been seized.
Had I joined BJP, power would not have been seized. - फोटो : BANDA
बांदा। पावर सीज होने पर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने सत्तारूढ़ दल और खासकर सदर क्षेत्र के विधायक प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कहा कि सत्ता के दबाव में उन पर फर्जी आरोप निरुद्ध करते हुए अधिकार सीज किए गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला जा रहा था। वह नहीं तैयार हुए। इसका जवाब विस चुनाव में विधायक और सत्तारूढ़ दल को बांदा के बाशिंदे देंगे। पावर सीज होने के दूसरे ही दिन शुक्रवार को सपा के जिला कार्यालय में मीडिया वार्ता आयोजित कर अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए सभी 11 आरोपों को गलत बताया। हरेक के बारे में स्पष्टीकरण दिया।
विज्ञापन

कहा कि आरोपों में कोई आर्थिक गबन का आरोप नहीं है, जबकि भाजपा की पिछली चेयरमैन पर करोड़ों रुपये के गबन के आरोप थे। जो आज भी लंबित हैं। सदर विधायक पर आरोप लगाया कि पालिका चुनाव की मतगणना से ही विधायक लगातार अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। बांदा की जनता की पीठ में विधायक ने छुरा घोंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उन्होंने साढ़े 4 साल से ज्यादा ईमानदारी से काम किया है। उन पर लगाए गए गलत आरोपों और अधिकार सीज करने पर वह हाईकोर्ट की शरण लेंगे। पावर छिनने के बाद भी वह लोगों से चंदा करके शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करेंगे।

कहा कि भाजपा नेता भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव डालते रहे, लेकिन वह शामिल नहीं हुए। इसकी भी खुन्नस निकाली जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed