फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Had come to get handicapped certificate, doctors cured him

Banda News: आया था दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने, डॉक्टरों ने कर दिया चंगा

Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Had come to get handicapped certificate, doctors cured him
बांदा। दोनों पैरों से लाचार होकर दिव्यांग की जिंदगी जी रहा युवा मजदूर दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने आया था। रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल काॅलेज में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी दिव्यांगता खत्म कर उसे चंगा कर दिया। अब वह फिर से चलने फिरने लगा है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले महोबा के रेवई गांव का 30 वर्षीय प्रवासी मजदूर मनोज दिल्ली में मजदूरी कर परिवार की परवरिश कर रहा था। इसी दौरान वह बीमार हो गया। धीरे-धीरे उसके दोनों पैर बेकार हो गए। गांव वापस आकर कई डाक्टरों से इलाज कराया, पर सुधार नहींं हुआ। एक साल से वह दिव्यांग हो गया। प्राइवेट अस्पतालों में महंगे इलाज की उसकी हैसियत नहीं थी।
विज्ञापन

मनोज पिछले हफ्ते दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बांदा आया। उसने रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जन डॉ. अरविंद कुमार झा से अपना हाल बयां किया। डॉ. झा ने मनोज की जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। मनोज और उसके परिजन राजी हो गए। डॉ. झा ने टीम के साथ ऑपरेशन करके युवा मजदूर के दोनों पैरों की दिव्यांगता दूर कर दी। ऑपरेशन के करीब एक हफ्ते बाद अब मनोज चलने फिरने लगा है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
रीढ़ की नस में पड़ गई थी गांठ
डाॅ. अरविंद ने बताया कि रीढ़ की मोटी नस (एस्पाइनल कार्ड) में गांठ पड़ गई थी। इसकी वजह से दोनों पैर निष्क्रिय हो गए थे। ऑपरेशन करके गांठ निकाल दी गई है। दोनों पैर पूर्ववत बहाल हो गए हैं। बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में यही आपरेशन कराने पर दो से ढाई लाख रुपये खर्च आता। मेडिकल काॅलेज में मामूली सरकारी शुल्क में मजदूर को नई जिंदगी मिल गई। प्रधानाचार्य डॉ. एसके कौशल ने डॉ. झा और उनकी टीम को शाबासी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed