{"_id":"571525c44f1c1b4b6e8b4b1f","slug":"growth-in-building-two-suspended-four-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में दो सस्पेंड, चार पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में दो सस्पेंड, चार पर कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण करते डीएम योगेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विकास भवन स्थित कार्यालयों के लापरवाह और लेटलतीफ बाबुओं की डीएम ने खबर ली। कार्यालय से अनुपस्थित दो बाबुओं को निलंबित कर दिया। दो अन्य कर्मचारियों को चेतावनी और एक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। एक बाबू का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कुछेक अफसरों को कामों में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह करीब 10 बजे डीएम योगेश कुमार बिना पूर्व सूचना के विकास भवन पहुंच गए। यहां स्थित कई विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। समाज कल्याण विभाग में उपस्थिति रजिस्टर, जन सुनवाई, समाजवादी पेंशन, शादी अनुदान आदि के रजिस्टर देखे। यहां लिपिक आलोक चंद्र कुशवाहा और अमृतलाल ड्यूटी से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
डीएम ने दोनों को निलंबित करने के निर्देश दिए। कर्मचारी भइयालाल को प्रतिकूल प्रविष्टि और रमाशंकर और श्याम नारायण श्रीवास्तव को चेतावनी जारी की। जिला समाज कल्याण अधिकारी को डीएम ने अपने कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया। तहसील दिवस और पेंशनों के सभी मामले तेजी से निपटाने को कहा।
विज्ञापन
डीपीआरओ और डीडीओ कार्यालय में निरीक्षण कि दौरान स्थापना पटल का काम देख रहे लिपिक कुलदीप सिंह से यह काम वापस लेकर उन्हें शौचालय संबंधी काम का चार्ज देने को कहा। बिना छुट्टी लिए नदारद कनिष्ठ लिपिक रज्जन सिंह का वेतन रोक दिया। डीपीआरओ पर नाराजगी जताते हुए पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की खरीद और खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को बैठक आयोजित कर कार्यों की समीक्षा हो। सीडीओ से कहा कि उनके पास आने वाले आवेदन पत्रों की मुलाकातियों को रसीद जरूर दी जाए। इसके अलावा कराए गए कार्यों का फोटो जरूर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, पीडी आशीष पांडेय, डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, डीएम के ओएसडी मुहीब अहमद भी मौजूद रहे।