फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   groom kept waiting on stage in Banda bride did not come

'लड़की का दिमाग खराब है': स्टेज पर दूल्हा करता रहा इंतजार...नहीं आई दुल्हन, खाली हाथ लौटी बरात

Mon, 12 May 2025 09:54 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नरैनी
संवाद न्यूज एजेंसी, नरैनी Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 May 2025 09:54 PM IST
सार

वर पक्ष के लोग दुल्हन के पास पहुंचे और कारण पूछा। यहां युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मैरिज हॉल में रात में दोनों पक्षों के बीच बातें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
groom kept waiting on stage in Banda bride did not come
दुल्हन - फोटो : freepik

विस्तार

स्टेज पर दूल्हा, दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर वरमाला डालने से मना कर दिया। इससे बरात बिना दुल्हन के लौट गई। उधर, वर पक्ष का आरोप है कि दुल्हन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

विज्ञापन

बांदा स्थित नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह कस्बा निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार के युवक से तय हुआ था। रविवार 11 मई को कस्बे के अतर्रा मार्ग पर स्थित एक मैरिज हाल में दोनों पक्ष पहुंचे। यहां द्वारचार की रस्म होने के बाद वरमाला का कार्यक्रम होना था। काफी समय बीतने के बाद दुल्हन स्टेज पर नहीं पहुंची तो बरातियों और घरातियों में चर्चा होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर पक्ष के लोग दुल्हन के पास पहुंचे और कारण पूछा। यहां युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मैरिज हॉल में रात में दोनों पक्षों के बीच बातें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सुबह बरात बिना दुल्हन के लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed