{"_id":"583dcd044f1c1b0e1ede63a0","slug":"green-has-won-the-kabaddi-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में स्टेडियम ग्रीन विजेता बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में स्टेडियम ग्रीन विजेता बनी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ी टीमें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में स्टेडियम-रेड को पांच अंकों से हराकर स्टेडियम ग्रीन विजेता बनी। समापन समरोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। पहले सेमी फाइनल में स्टेडियम ग्रीन ने पुलिस लाइन को 40-33 अंकों से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल स्टेडियम-रेड और छनेहरा टीम के बीच हुआ। रेड ने छनेहरा को 37-24 अंकों से पराजित किया। स्टेडियम-ग्रीन और रेड के बीच फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। ग्रीन ने 52 अंक लेकर रेड (47 अंक) को हरा दिया। निर्णायक कमल किशोर यादव रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह ने शाबासी दी। उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा व पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह ने विजेता, उप विजेता और बढ़िया प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जीतेंद्र सिंह यादव, जावेद अहमद, अतुल सिंह, लवलेश कुमार आदि मौजूद रहे। कमल किशोर ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन