फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Govindpuri MEMU special train from January 2, passengers will get relief

Banda News: गोविंदपुरी मेमू स्पेशल ट्रेन 2 जनवरी से, यात्रियों को मिलेगी राहत

Mon, 29 Dec 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Govindpuri MEMU special train from January 2, passengers will get relief
- 17 फरवरी तक प्रतिदिन चलेगी मेमू स्पेशल, बांदा-प्रयागराज को कानपुर से जोड़ेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे दो जनवरी से 17 फरवरी तक गोविंदपुरी मेमू स्पेशल चलाएगी। यह ट्रेन बांदा, प्रयागराज, फतेहपुर से होते हुए कानपुर जाएगी। मेमू स्पेशल नई ट्रेन कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से दोपहर करीब पौने चार बजे रवाना होगी रात में करीब दो बजे बांदा पहुंचेगी। इसके बाद यह कानपुर के लिए रवाना होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन गोविंदपुरी से चलकर फतेहपुर, खागा, प्रयागराज, नैनी, मानिकपुर, चित्रकूटधाम, अतर्रा, बांदा, रागौल, भरुवा सुमेरपुर, हमीरपुर रोड, घाटमपुर, भीमसेन होते हुए पुनः गोविंदपुरी पहुंचेगी। इस रूट पर ट्रेन का संचालन होने से कानपुर, प्रयागराज एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि इस मेमू स्पेशल ट्रेन के संचालन से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों एवं व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र का कानपुर एवं प्रयागराज से संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed