{"_id":"6032aee28ebc3ee91f3b686f","slug":"govinda-star-sports-1-schedule-award-film-banda-banda-news-knp6133226115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी दुर्गावती समिति ने किया सम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी दुर्गावती समिति ने किया सम्मा
विज्ञापन
Govinda,Star Sports 1 Schedule,award,film,banda
- फोटो : BANDA
बांदा। द कंप्लीट वूमेन अवार्ड से सम्मानित एसीडी स्टूडियो निदेशक रश्मि गुप्ता को रविवार को रानी दुर्गावती समिति ने उनके स्टूडियो में सम्मानित किया। 12 फरवरी को नई दिल्ली के लाजपत भवन में फिल्म स्टार गोविंदा ने उन्हें सम्मान दिया था।
रानी दुर्गावती समिति सदस्य रजनी गुप्ता ने कहा कि बेहद हर्ष का विषय है कि पहली बार बांदा की किसी महिला को इतना सर्वोच्च सम्मान मिला है। इस मौके पर सुप्रिया बासु, किरण गुप्ता, रेनू गुप्ता, मीना अग्रवाल, आकांक्षा, सौदामिनी, सुगंधी, अलका आदि मौजूद रहीं।
-------------------
फोटो परिचय-11- बालक-बालिकाओं से परिचय करतीं जबरदस्त जाग्रिक।
बालक-बालिकाओं का कबड्डी मैच
बांदा। वानंगना संस्था की ओर से रविवार को छनहरा गांव में जबरदस्त जाग्रिक नूर बानो फातिमा ने लैंगिक भेदभाव को तोड़ते हुए बालक-बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागी शामिल हुए। अभिभावक नूरजहां ने कहा कि गांव की होनहार बेटियां आगे आ रही हैं। यह एक बदलाव है। शबीना मुमताज ने कहा कि हर स्तर पर भेदभाव रोकने का काम करना है। कबड्डी कोच इकबाल और रेखा ने दोनों टीमों की सराहना की। प्रतियोगिता में जग्रीक फरीन, सुरेखा, सायरा, नाजमा, सना आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
-------------------
मादक पदार्थ के दुष्प्रभाव बताए
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय के एनएसएस प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के शिविर में 5वें दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. अंकिता तिवारी, ज्योति मिश्रा ने स्वयंसेवी छात्राओं के साथ दरी मोहाल, बारी मोहाल और अहीर मोहल्ले में जाकर मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया। संगोष्ठी में बस्ती के लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सुरेश मिश्रा व अनूप आदि मौजूद रहे। (संवाद)