फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'Government' will buy wheat from door to door

घर-घर जाकर गेहूं की खरीद करेगी ‘सरकार’

Wed, 04 May 2022 05:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
'Government' will buy wheat from door to door
'Government' will buy wheat from door to door - फोटो : BANDA
बांदा। खुले बाजार में गेहूं के दाम अधिक होने से किसान सरकारी खरीद केंद्रों का रुख नहीं कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने किसानों को लुभाने के लिए जिला स्तर पर मोबाइल खरीद केंद्र का संचालन शुरू किया है। मोबाइल खरीद केंद्र प्रभारी, प्रधान व राशन विक्रेता की सूचना पर गांव में जाकर गेहूं की खरीद करेगा। शर्त के मुताबिक उस गांव में एक ट्रक गेहूं से कम न हो।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य 72 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। गेहूं की खरीद पहली अप्रैल से शुरू हो गई थी। लेकिन एक माह में महज खरीद केंद्रों में 200 मीट्रिक टन गेहूं बिकने के लिए आया है। उधर, यूक्रेन व रूस युद्ध की वजह से गेहूं के दामों में खासा उछाल आया है। खुले बाजार में गेहूं 2100 से 2200 क्विंटल बिक रहा है। इससे ज्यादातर किसान गेहूं खुले बाजार में बेच रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि एक तो उन्हें समर्थन मूल्य से अधिक दाम मिल रहे हैं वह भी नकद। दूसरा ऑनलाइन की तमाम झंझटों से छुटकारा मिल रहा है। खरीद केंद्रोें में गेहूं की आवक कम होने से परेशान अधिकारियों ने किसानों को लुभाने के लिए मोबाइल खरीद केंद्र का संचालन शुरू किया है। मोबाइल टीम किसान के गांव जाकर गेहूं की खरीद करेगी। लेकिन शर्त यह रखी गई है कि उस गांव में कम से कम एक ट्रक गेहूं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीपी पांडेय ने बताया कि मोबाइल क्रय केंद्र संचालन के संबंध में ग्राम प्रधान व राशन विक्रेताओं को अवगत कराया गया है। कहा गया है कि जिस गांव में एक ट्रक गेहूं बिकने के लिए तैयार हो उसकी सूचना मोबाइल नंबर 9026109092 में दी जाए। मोबाइल केंद्र प्रभारी उस गांव में जाकर राशन की दुकान के माध्यम से गेहूं की खरीद करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed