फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Government services availed with entertainment

मनोरंजन के साथ सरकारी सेवाओं का उठाया लाभ

Fri, 21 Feb 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Government services availed with entertainment
कालिंजर महोत्सव लोगो। - फोटो : BANDA
कालिंजर। शुक्रवार को दूसरे दिन महाशिवरात्रि के माहौल में कालिंजर महोत्सव और परवान चढ़ा। दर्शकों ने मनोरंजन के साथ सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। महोत्सव के मेहमान दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट के सचिव अभय महाजन रहे। उन्होंने महोत्सव के अगुवा डीएम हीरा लाल के साथ दीप जलाकर कार्यक्रमों की औपचारिक शुरूआत कराई।
विज्ञापन

सुबह से ही बड़ी तादाद में लोगों ने दुर्ग में नीलकंठेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर दर्शन के बाद महोत्सव का मजा लिया। सरकारी विभागों के स्टालों को देखा। मेडिकल कैंप में अपनी सेहत का चेकअप कराया। यह सिलसिला दिनभर चला। बैलून टाइडिंग आकर्षण का केंद्र रहा। शाम को शिव स्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। डीएम हीरा लाल ने कहा कि महोत्सव बहुत खूबसूरत और आकर्षक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से कालिंजर को नई पहचान मिलने के साथ ही इस क्षेत्र के विकास के रास्ते बढ़ेंगे। दीनदयाल शोध संस्थान सचिव अभय महाजन ने महोत्सव का पूरा लुत्फ लिया और कहा कि यह अपने आप में यादगार है। डीएम और श्री महाजन ने सभी स्टालों का अवलोकन किया। विज्ञान क्लब में साइंस उपकरण देखे। क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर ने भी महोत्सव का लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद शिव स्तुति के साथ पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। यह देर रात तक चले। श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट की टीम ने संचालिका रानी दमेले अंजू के निर्देशन में गणेश और जवारा नृत्य पेश किया। कथक कला केंद्र की संचालक श्रद्धा निगम ने भी निर्देशन किया। अनुपमा त्रिपाठी ने कथक नृत्य पेश किया। संचालन संजय काकोनिया और सौम्या श्रीवास्तव ने किया।

अंजली वर्मा ने भोजपुरी और लोकगीत पेश किए। शिवांगी मिश्रा ने गीत सुनाया। आध्यात्मिक गैलरी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिव की अद्भुत प्रतिमाएं विभिन्न मुद्राओं में सजाई गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की रंगोली भी आकर्षक रही। महोत्सव संयोजक एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने डीएम और श्री महाजन को स्मृति चिन्ह दिए। सुनील कुमार सनी ने शिव स्तुति प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का लुत्फ लेते डीएम व अन्य।

कार्यक्रम का लुत्फ लेते डीएम व अन्य।- फोटो : BANDA

कालिंजर महोत्सव में विज्ञान क्लब परिसर में यंत्र का अवलोकन करते डीएम और डीआरआई के अजय महाजन आदि।

कालिंजर महोत्सव में विज्ञान क्लब परिसर में यंत्र का अवलोकन करते डीएम और डीआरआई के अजय महाजन आदि।- फोटो : BANDA

कालिंजर महोत्सव में रंगोली सजातीं बालिकाएं।

कालिंजर महोत्सव में रंगोली सजातीं बालिकाएं।- फोटो : BANDA

कालिंजर महोत्सव में दूसरे दिन आयोजनों का उद्घाटन करते डीएम हीरा लाल। साथ में स्थानीय बुजुर्ग।

कालिंजर महोत्सव में दूसरे दिन आयोजनों का उद्घाटन करते डीएम हीरा लाल। साथ में स्थानीय बुजुर्ग।- फोटो : BANDA

ालिंजर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कानपुर के कलाकार।

ालिंजर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कानपुर के कलाकार।- फोटो : BANDA

कालिंजर महोत्सव में स्टॉल का निरीक्षण करते डीएम हीरा लाल। साथ में अन्य विभागों के अफसर।

कालिंजर महोत्सव में स्टॉल का निरीक्षण करते डीएम हीरा लाल। साथ में अन्य विभागों के अफसर।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed