{"_id":"6524472cc310d876af079729","slug":"goods-worth-lakhs-destroyed-in-fire-in-electronic-shop-banda-news-c-212-1-sknp1006-3300-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग से लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग से लाखों का सामान राख
Tue, 10 Oct 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कस्बा ओरन में बांदा रोड स्थित हीरालाल कुशवाहा की इलेक्ट्रानिक दुकान में सोमवार को सुबह पांच बजे बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखी बैटरियों में आग लगने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। पड़ोसी दुकानदारों ने अपने-अपने घरों से सबमर्सिबल पंप व नलों से बाल्टियां भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। एक घंटे बाद दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाई जा सकी। पुलिस करीब सात लाख रुपये के सामान जलने की बात कह रही है।
ओरन निवासी पीड़ित दुकानदार हीरालाल कुशवाहा ने बताया कि आग से लाखों का सामान जल गया है। आग तब लगी, जब वह बंद थी। पड़ोसियों की सूचना से पता चला। पहुंचे तो लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल वाहन पहुंच गया, लेकिन आग जब तक बुझती काफी नुकसान हो चुका था। नुकसान से बदहवास व्यापारी को सभी व्यापारियों ने मिलकर ढांढस बंधाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार शिवहरे ने जिला प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है। सीओ बबेरू राकेश कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। दमकल ने आग पर काबू पाया है।