फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Goods train engine failed, many trains including Garib Rath were stuck for two and a half hours

Banda News: मालगाड़ी का इंजन फेल, ढाई घंटे फंसी रहीं गरीब रथ समेत कई ट्रेनें

Fri, 05 Jul 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Goods train engine failed, many trains including Garib Rath were stuck for two and a half hours
बांदा। बांदा-मानिकपुर रेल मार्ग में गुरुवार की शाम भरतकूप स्टेशन के पास बांदा से चित्रकूट जा रही मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे रेल यातायात बाधित हो गया। गरीब रथ समेत कई अन्य ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया। दूसरा इंजन मंगवाकर करीब ढाई घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना कर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे चित्रकूट से बांदा की ओर आ रही मालगाड़ी का इंजन भरतकूप रेलवे स्टेशन के पास फेल हो गया। चालक ने अफसरों को जानकारी दी। बीच ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी हो जाने से अंबेडकर नगर एक्सप्रेस और कानपुर से रायपुर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस को भरतकूप के पास रोक दिया गया। मानिकपुर से निजामुद्दीन को जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस को कर्वी स्टेशन पर रोक दिया गया। अधिकारियों को दूसरा इंजन मंगवाने में करीब ढाई घंटे लग गए। दूसरा इंजन लगने के बाद मालगाड़ी बांदा के लिए रवाना की गई। इसके बाद चार एक्सप्रेस ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि मालगाड़ी का इंजन फेल होने की वजह से रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


तकनीकी टीम नहीं कर पाई इंजन की मरम्मत
मालगाड़ी का इंजन फेल होने और रेल यातायात बाधित होने की खबर मिलते ही हरकत में आए बांदा-चित्रकूट रेल अधिकारियों ने आनन-फानन में तकनीकी टीम मौके पर भेजी। दोनों ही स्टेशनों के तकनीकी टीम के सदस्यों ने भरसक कोशिश की, लेकिन फेल हुआ इंजन चालू नहीं हो सका। इसमें तकरीबन एक घंटे का समय जाया हो गया। बाद में रेल अधिकारियों को दूसरा इंजन ही मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंबेडकर नगर एक्स्रप्रेस, गरीब रथ और इंटरसिटी के अलावा उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को समीप के ही स्टेशनों में रोक दिया गया था। कर्वी स्टेशन में जो ट्रेनें खड़ी थीं, वहां यात्रियों को कुछ राहत रही, लेकिन भरतकूप स्टेशन के बाद दो ट्रेनें रोकी गई थीं, उनमें सवार यात्रियों को भूख और प्यास से परेशान होना पड़ा। तकरीबन ढाई घंटे बाद रेल यातायात तकरीबन नौ बजे बहाल हो सका और ट्रेनें गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed