{"_id":"5bcb7323bdec2269a00ac68b","slug":"goddess-statues-immersed-in-the-river-ken","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन नदी में देवी प्रतिमाएं विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन नदी में देवी प्रतिमाएं विसर्जित
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल मुख्यालय में ढाई सौ से ज्यादा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव समाप्त हो गया। अंतिम दिन विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं ने मौजमस्ती और श्रद्धा के साथ पूरी ताकत झोंक दी। केन नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। जोश में होश खोने की भी छिटपुट घटनाओं में देवी भक्त आपस में लड़े-भिड़े भी। सुबह से देर रात तक विसर्जन की धूम रही। शहर का यातायात लगभग ठप सा रहा।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रालियों पर सजाकर लाई गईं प्रतिमाएं रामलीला मैदान से केन नदी के लिए रवाना हुईं। डीजे और अन्य झांकियां भी शामिल थीं। विसर्जन जुलूस इतना लंबा था कि शहर की लगभग सभी मुख्य सड़कों पर जुलूस का ही कब्जा था। हरेक प्रतिमा के आगे संबंधित क्षेत्र के दुर्गा पंडाल आयोजक और युवक अबीर-गुलाल उड़ाकर देवी गीतों में थिरकते और मस्ती करते रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने जुलूस रूट पर कई स्थानों में अपने पंडाल लगाकर प्रतिमा और पंडालों की सज्जा के अनुरूप शील्ड और पुरस्कार दिए। विधायक प्रकाश द्विवेदी, समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, संतोष गुप्ता, राजकुमार शिवहरे सहित समिति के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। अध्यक्ष मोहन साहू के नेतृत्व में मोहन साहू ने, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी की अगुवाई में सपा ने, जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां के नेतृत्व में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी के नेतृत्व में बुंदेलखंड इंसाफ सेना, अध्यक्ष नीरज गुप्ता के नेतृत्व में साईं मित्र मंडल परिवार ने पंडाल लगाकर प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
और भी कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने हलुवा आदि वितरित किया। केन नदी घाट में देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। पूरे जुलूस रूट पर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।