फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Go Cattle Shed to be home to 450 cattle rearers of Mandal

मंडल के 450 पशुपालकों के घर बनेंगे गो कैटल शेड

Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Go Cattle Shed to be home to 450 cattle rearers of Mandal
बांदा। भारत सरकार की आत्मनिर्भर अभियान योजना के तहत अन्ना गायों के लिए इस साल चित्रकूटधाम मंडल में 450 कैटल शेड बनाए जाएंगे। इनका निर्माण मनरेगा से होगा। प्रत्येक की लागत 1,06,153 रुपये होगी। निर्माण पशुपालन विभाग कराएगा।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में गोवंशों की संख्या करीब 18.98 लाख है। यहां 1017 स्थायी और अस्थायी गो आश्रय केंद्रों में 2.26 लाख पशु संरक्षित हैं। साथ ही लगभग 16 लाख पशु छुट्टा हैं। इनके लिए पहले से ही अस्थायी गोशालाएं और पशु आश्रय केंद्र आदि चल रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर अभियान योजना के तहत कैटल शेड निर्माण का निर्णय लिया है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 450 कैटल शेड बनाए जाएंगे। इनका निर्माण मनरेगा से होगा। शासन ने इसके लिए 4,77,68,850 की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक गो कैटल शेड की लागत 1,06,153 रुपये होगी। कैटल शेड की क्षमता दो पशुओं की होगी। पशुपालक को संरक्षित दोनों पशुओं के भरण पोषण के लिए 60 रुपये रोजाना पोषण भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग पशुओं का टीकाकरण कर टैग लगाएगा और पशुओं को आधार से जोड़ेगा।
कैटल शेड में होंगी ये सुविधाएं
बांदा। कैटल शेड 15 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा होगा। इसमें दो पशुओं के खाने के लिए दो फीट चौड़ी और आठ फीट लंबी चरही होगी। पशुओं के लिए पक्की व दुरदुरी फर्श और मूत्र निकलने के लिए नाली बनाई जाएगी। दो पक्के इंगलदार खूटे होंगे, जिसमें पशु को बांधा जाएगा। पशुपालक को एक माह के एडवांस चारा भूसे के लिए 600 रुपये दिए जाएंगे।

मंडल में बनाए जाने वाले गो कैटल शेड
जनपद कैटल शेड बजट
बांदा 125 1,32,69,125
चित्रकूट 125 1,32,69,125
महोबा 100 1,06,15,300
हमीरपुर 100 1,06,15,300
योग 450 4,77,68,850
वर्जन...
गो कैटल शेडों के निर्माण के लिए आदेश और बजट दोनों आ गए हैं। जल्द ही किसानों का चयन कर गो कैटल शेड बनाए जाएंगे। -मनोज अवस्थी, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed