फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Glorification of the gurus

तोहफे देकर गुरुओं की महिमा का बखान

Wed, 05 Sep 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 05 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Glorification of the gurus
डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर फूल चढ़ाते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व राष्ट्र्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्र-छात्राओं ने गुरूजनों को उपहार देकर सम्मानित किया। पूर्व राष्ट्रपति के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। 

विज्ञापन


बुधवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं ने शिक्षकों को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ.बालकृष्ण पांडे ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ.सबीहा रहमानी, डॉ.रजनी भार्गव, डॉ. राजनारायण सिंह, डॉ. जयकुमार चौरसिया, डॉ. माया वर्मा, डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. सपना सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन


जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जयंती गोष्ठी संबोधित की। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.रामभरत सिंह तोमर ने शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। संचालन डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता ने किया। डॉ.विवेक कुमार पांडे, डॉ.गरिमा द्विवेदी, डॉ.राजेश गुप्ता आदि मौजद रहे। राजादेवी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में प्राचार्य डॉ.मेजर शैलेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार चौरसिया, डॉ. सत्यम मिश्रा, सतीश सिंह, नीतू सिंह कछवाह, मंजू पटेल, नीलम, अनुराग द्विवेदी, अमर सिंह परिहार, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडे ने पूर्व राष्ट्रपति के आदर्शों को याद किया और गुरु-शिष्य की महत्ता बताई। डॉ. बलराम त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला, मंगल प्रसाद, सतेंद्र कुमार, दिनेश प्रसाद, जावेद अख्तर, प्रकाशचंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित  रहे। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने शिक्षकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। बीना शुक्ला, श्यामकांता, सुमन, वर्षा, शैलजा, करूणा, प्रेमलता, माधुरी, प्रियंका, सुनीता आदि मौजूद रही।

गूलरनाका स्थित हजरत मौलाना सिददीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में डॉ.शबाना रफीक ने टीचर्स स्टाफ को उपहार भेंट किए। प्रधानाचार्य यासमीन खान सहित मोहम्मद इरफान, राशिदा, रहनुमा, ममता, श्वेता, नादिया, नाहिदा, मैना, अनीसा, अरशी, आसिया, हैदर, मुसाब अहमद आदि मौजूद रहे। डॉ.लोहिया बाल विद्या मंदिर में सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

वृंदावन वैश्य, प्रदीप यादव, अमित सेठ भोलू, मनोज वर्मा, प्रदीप जडिय़ा शिक्षक उमा सोनी आदि उपस्थित रहे। श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंड्री स्कूल में डॉ.सीपी दीक्षित ललित ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए। अध्यक्षता आर्यकन्या इंटर कालेज की प्रबंधक शमीम बानो ने की। जेपी यादव ने आभार जताया। राजपूत कान्वेंट स्कूल, अलीगंज में प्रबंधक सोना प्रसाद ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।


बड़ोखर बुजुर्ग राजकीय हाईस्कूल में प्रधानाचार्य डा.शशि मिश्रा ने डा.सर्वपल्ली की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। समारोह में उनके जीवन पर चर्चा की। भाषण प्रतियोगिता में वैशाली प्रथम, शीतल द्वितीय व रेशमा तृतीय रहीं। अमृता व हिमांशु ने गुरु महिमा के दोहे सुनाए। कविता पाठ में पूर्णिमा अव्वल, चंचल द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। क्विज में शीतल अव्वल। नवनीत द्वितीय और अ मृता तृतीय रहीं। स्कूल स्टाफ विमला रानी, सुनीता देवी, ओमिनी अवस्थी, प्रीति राजपूत, नीलम श्रीवास, सलमान खां आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed