{"_id":"abe5b65b2c80960f1a9c91fa978a94b4","slug":"give-farmers-help-center-making-the-sp-government-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र किसानों को दे रहा मदद, सपा सरकार कर रही कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र किसानों को दे रहा मदद, सपा सरकार कर रही कटौती
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने
विज्ञापन
प्रदेश की सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बुंदेलखंड के किसानों
को केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही सहायता मेें प्रदेश सरकार कटौती कर रही
है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश मेें नया रिकार्ड
कायम करेगा।
शनिवार को शाम जनपद की सीमा मेें तिंदवारी के पास केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री निरंजन ज्योति का भाजपा नेताओें ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को पूरे देश और बुंदेलखंड के किसानों से पूरी हमदर्दी है। बुंदेलखंड खंड के किसानों के लिए केंद्र सरकार जो मदद भेज रही है सपा सरकार उसे अपनी झोली से बाहर नहीं जाने दे रही।
पेट्रोल-डीजल के दाम केेंद्र सरकार लगातार कम कर रही है। इससे मंहगाई पर लगाम लग रही है। उन्होेंने भाजपा और नरेंद्र मोदी की ओर से वादा किया कि किसानोें और अन्य लोगों के विकास के लिए उनकी पार्टी और सरकार दोनों ही कृत संकल्पित हैं।
साध्वी ने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान परवान चढ़ा हुआ है। इसी सिलसिले मेें वह भी भ्रमण पर निकली हैं। तिंदवारी के बाद देर रात साध्वी बांदा जनपद के बिलगांव पहुंचीं। वहां जनसभा संबोधित की।