फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girls' challenge If you tease then will not leave

छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, छात्राओं की ललकार

Sat, 25 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 25 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन

महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस द्वारा एंटी रोमियो स्क्वायड गठन के बीच छात्राओं ने अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए भी कवायद शुरू कर दीहैं। शोहदों और मनचलों को खबरदार किया है कि ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’। स्क्वायड की प्रभारी ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन


शुक्रवार को यहां छोटी बाजार स्थित एसीडी स्टूडियो में आयोजित सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। उनको जूडो की ट्रेनिंग भी दी गई। कार्यक्रम आयोजक स्टूडियो निदेशक निशा गुप्ता (रश्मी) ने बताया कि छात्राओं और महिलाओं को सरेराह छेड़ने वाले शोहदों को सबक सिखाने के  लिए तैयार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन


स्क्वायड प्रभारी महिला थानाध्यक्ष रीता सिंह ने महिलाओं और छात्राओं को स्क्वायड के बारे में जानकारियां दीं और छेड़छाड़ करने वालों की तत्काल सूचना देने को कहा। इस अवसर पर छात्राओं के अभिभावक और स्टूडियो के प्रशिक्षक पुष्पेंद्र वर्मा सहित पूनम, शैलजा, अंकिता, श्रेया, अंजली, निशा, आकृति, रूपाली आदि उपस्थित थीं। मेजबान रश्मी ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद मुख्यमंत्री की एंटी रोमियो मुहिम को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed