फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl, youth committed suicide by hanging

युवती, युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Girl, youth committed suicide by hanging
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में युवती और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब का लती बताया गया। एक अन्य घटना में गृह कलह के चलते युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में बुद्धराम के पुत्र मोनू (32) ने बुधवार की रात कमरे में सीलिंग में साड़ी से फांसी लगा ली। बृहस्पतिवार को सुबह परिजनों ने बमुश्किल दरवाजे खोले और शव को फंदे से उतारा। मामा राजकुमार और मां कमला ने बताया कि मृतक शराब का लती था। इससे पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। कुछ दिन पूर्व ट्रेन की चपेट में आने से मोनू का एक पैर कट गया था। कोतवाली के दरोगा नरेंद्र सिंह ने पत्नी के बयान लिए और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव में पूनम पाठक (19) ने बुधवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। उधर, अन्य घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के अरबई गांव में चंपा (25) ने बुधवार की शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ गई। फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed