{"_id":"5e35bd7d8ebc3e4aea2d2a7a","slug":"girl-s-body-found-hanging-in-the-in-law-s-house-banda-news-knp5419190188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती का शव फांसी में टंगा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवती का शव फांसी में टंगा मिला
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। शादी के नौ माह बाद ससुराल में युवती का शव फंदे में टंगा मिला। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर प्रताडना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के नहरिया निवासी दीप्ति (20) पत्नी हिमांशू साहू का शनिवार को सुबह कमरे में रस्सी के फंदे में शव लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किराना व्यवसायी पति के मुताबिक घटना के वक्त घर में दीप्ति अकेली थी।
परिवार के अन्य सदस्य दुकान में थे। मृतका के भाई अजय साहू (चटगन) ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल माह में शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शक के चलते पति समेत अन्य ससुरालीजन उसे मारते-पीटते थे। डेढ़ माह पूर्व भी दीप्ति ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था। तब उसे फुसलाकर मायके ले आए थे।
विज्ञापन
कोतवाली के एसएसआई विजय सिंह का कहना है कि परिजनों ने आत्महत्या की सूचना दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली।