फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl hanged herself in-laws

युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी

Mon, 10 Aug 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Girl hanged herself in-laws
बांदा। ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। मायके वालों और पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एक अन्य घटना में संदिग्ध हालात में युवती की ससुराल में आग से जलकर मौत हो गई। घटना सीमावर्ती मध्य प्रदेश की है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी राजकरन उर्फ गुड्डन की पत्नी संगीता (28) ने रविवार की रात कमरे की धन्नी में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। तड़के लघुशंका को उठे पति ने शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। खप्टिहा कलां चौकी पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मजदूर पेशा पति का कहना है कि शादी 10 साल पूर्व हुई थी। एक पुत्र व एक पुत्री है। कोई समस्या नहीं रही। पति आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं बता सका। मृतका का मायका बरगहनी (कोतवाली देहात) गांव है। मायके से आए भाई ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पैलानी थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
उधर, सीमावर्ती मध्य प्रदेश के खरौली (पन्ना) गांव में तरुण देवी (30) पत्नी संतोष रविवार की रात ससुराल में आग से झुलस गई। परिजनों ने उसे बांदा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति ने बताया कि चूल्हे में खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई थी। एक पुत्र और एक पुत्री है। मायके वाले घटना पर संदेह जता रहे हैं। लेकिन खुलकर ससुराल वालों पर कोई आरोप नहीं लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed