{"_id":"6511d48972fbaaa72a0302c4","slug":"girl-drowns-in-dam-while-taking-out-buffalo-dies-banda-news-c-215-1-sknp1043-1868-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भैंस निकालते समय बांध में डूबी बालिका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भैंस निकालते समय बांध में डूबी बालिका, मौत
Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के बरूआ बांध के पास भैंस चराने गए बालक-बालिकाओं में एक बालिका की पानी में डूबने से मौत हो गई। बालिका बांध में मौजूद अपनी भैंस को निकालने के लिए पानी में उतरी थी।
थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उसकी पुत्री काजोल (12) गांव के रमाकांत, गुड्डू, संगीता व चुनिया के साथ भैंस व बकरी चराने गांव के बाहर गई थी। रविवार की शाम को संगीता व चुनिया ने आकर बताया कि उसकी पुत्री बरूआ बांध में भैंस को निकालते समय डूब गई है। जानकारी होते ही ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंचे। थाना प्रभारी सूबेदार बिंद भी मय फोर्स पहुंचे।
कुछ ही देर बाद बालिका को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सीएचसी शिवरामपुर लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया।