फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl dies in in-laws' house under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में ससुराल में युवती की मौत

Wed, 18 Aug 2021 06:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in in-laws' house under suspicious circumstances
Girl dies in in-laws' house under suspicious circumstances - फोटो : BANDA
बेंदाघाट (बांदा)। संदिग्ध हालात में ससुराल में युवती की मौत हो गई। पति ने सर्पदंश से मौत बताई, जबकि मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी जयकरन वर्मा की पत्नी कौशिल्या (26) की मंगलवार की रात हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे सीएचसी से जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि कौशिल्या रात के समय शौच के लिए गई थी। वहां से आने के बाद पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। आशंका जताई कि सर्प के डसने से कौशिल्या की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, घनसौल गांव निवासी मृतका के पिता पप्पू वर्मा, चाचा महेंद्र और दादा रामविलास ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि कौशिल्या की मौत सर्प दंश से नहीं हुई, लेकिन मौत की स्पष्ट वजह भी नहीं बता सके। बताया जा रहा है कि मायके वालों ने खुद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में यूपी-112 समेत तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव और चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। थाना निरीक्षक ने बताया कि युवती की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। चार वर्षीय बेटी वंदना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed