फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Get nominal poisonous water

नाममात्र को मिल रहा पानी भी जहरीला

Thu, 12 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 12 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Get nominal poisonous water
प्रदूषित पानी दिखाते समाजसेवी रामकिशुन बासु। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। शहर मेें एक तरफ अधिकांश इलाकों मेें जहां पेयजल का संकट है वहीं कुछ इलाकों में कुओं से की जा रही आपूर्ति का पानी बेहद प्रदूषित है। दुर्गंधयुक्त और मटमैले पानी से उपभोक्ताओं में रोष फैल रहा है। जल संस्थान अभियंताओं की कुंभकरणीय नींद अभी नहीं टूट रही है। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा है कि वह शुक्रवार को खुद शहर का भ्रमण कर जलापूर्ति देखेंगे। उन्होंने जल संस्थान अभियंताओं की डीएम से शिकायत भी की है।

विज्ञापन


भीषण गर्मी में शहर के बाशिंदे पानी के लिए परेशान हैं। हैंडपंप भी नकाफी साबित हो रहे हैं। जल संस्थान अभियंता बिजली की बाधित आपूर्ति और केन नदी में पानी की कमी का रटा रटाया जवाब देकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान अध्यक्ष मंडलायुक्त और उपाध्यक्ष जिलाधिकारी भी शहर की जलापूर्ति की ओर कुछ खास तवज्जो नहीं देर रहे। इसका भरपूर फायदा जल संस्थान उठा रहा है। शहर के कलेक्ट्रेट, अशोक लाट और सिविल लाइन जैसे वीआईपी इलाकों में संकट मोचन मंदिर परिसर में स्थित कुएं से जल संस्थान पंप के जरिए घरों मेें जलापूर्ति कर रहा है। लेकिन यह पानी बेहद गंदा और प्रदूषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र के प्रमुख उपभोक्ता और अयोध्यावासी वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशुन बासु ने बृहस्पतिवार को शाम इस कुएं से की गई जलापूर्ति का गंदे पानी का नमूना ‘अमर उजाला’ कार्यालय मेें दिखाया। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में बमुश्किल मात्र एक घंटा ही आपूर्ति होती है। वह भी प्रदूषित। श्री बासु ने चेतावनी दी है कि इसमेें सुधार न हुआ तो वह क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed