फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Get free advice from physician on call from home

घर बैठे कॉल पर फिजीशियन से हासिल की मुफ्त सलाह

Thu, 25 Jun 2020 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Get free advice from physician on call from home
2ोबाइल पर मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देते डा.विनीत सचान। - फोटो : BANDA
बांदा। अमर उजाला सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों की श्रृंखला में गुरुवार को जिला अस्पताल के फिजीशियन/इमर्जेंसी मेडिकल आफीसर डॉ. विनीत सचान ने मरीजों और शारीरिक समस्याओं से परेशान लोगों को फोन पर उपचार और बचाव आदि के तरीके बताए। डाक्टर और मरीज के बीच हुई इस बातचीत में ‘अमर उजाला’ माध्यम बना। लोगों ने घर बैठे एक कॉल पर चिकित्सक से अपनी समस्या बताई और उपाय जाने। भविष्य में भी ‘अमर उजाला’ अन्य विशेषज्ञों से रोगियों की बात कराएगा।
विज्ञापन

-बार-बार पेशाब और जलन के साथ होती है। प्रोस्टेट बढ़ा हुआ है। -चंद्रपाल वर्मा (नरैनी)
सलाह- बादी चीजें जैसे बैगन, चावल, मट्ठा आदि का सेवन न करें। प्रोस्टेट के लिए अल्ट्रासाउंड कराएं और चिकित्सक से संपर्क करें।
-वजन लगभग 100 किलोग्राम हो गया है। सुस्ती रहती है। जांच में थायराइड 6.25 एसएच बढ़ा निकला है। थायराइड की दवा ले सकते हैं या नहीं?- राजनारायण शुक्ला (चौधरी नगर)
विज्ञापन

सलाह-जांच के मुताबिक थायराइड में मामूली वृद्धि है। दवा खाने की जरूरत नहीं है। 15 दिन बाद फिर जांच कराने में थायराइड बढ़ा हो तो चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सिर में दर्द रहता है। कब्ज की भी शिकायत रहती है।- कुलदीप शुक्ला (आवास विकास)
सलाह- प्रतिदिन व्यायाम करें। हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। कब्ज के लिए सप्ताह में दो दिन रात को गर्म पानी के साथ दवा ले सकते हैं।
-पूरे शरीर में दर्द रहता है। बैठने के बाद खड़े होने में परेशानी होती है। अंधेरा छा जाता है। क्या करें?- रेखा मिश्रा (कालूकुआं)
सलाह-रोज योगासन करें। ठंडी चीजें न खाएं। पानी गुनगुना पीयें।
-तेज बुखार और सर्दी, खांसी है। कोरोना की जांच कराएं या नहीं?- आशू शिवहरे (ओरन)
सलाह- घबराने की जरूरत नहीं है, वायरल हो सकता है। गर्म पानी पीयें। नजदीकी चिकित्सक से दवा ले लें। पांच दिन में आराम न होने पर जांच कराएं।
-मेरी उम्र 50 वर्ष है। पसीना बहुत आ रहा है। गर्मी भी बहुत लगती है।-रेखा अग्रवाल (गूलरनाका)
सलाह- थॉयराइड की जांच करा लें।
-उम्र 30 वर्ष है। आंखों के नीचे कालापन है। चेहरे में दाग हो रहे हैं। हाथ-पैरों में जलन और घुटनों में दर्द रहता है।- आशू द्विवेदी (अतर्रा)
सलाह- तेल-मसाला की चीजें न खाएं। घुटनों में दर्द के लिए थायराइड व गठिया की जांच करा लें। रात को सोने से पहले चेहरा साबुन से अच्छे से धुलें। दूध और कैल्शियम लें।

-सांस बहुत फूलती है। ज्यादा मेहनत करने पर खांसी भी आ जाती है। तीन माह से ज्यादा परेशानी हो रही है।- अरुण कुमार (डिग्गी चौराहा)
सलाह-धूल-धुआं से बचें। ठंडी चीजें न खाएं। प्रतिदिन क्षमतानुसार व्यायाम जरूर करें।
-जांघों में दाने व चकत्ता है। बहुत खुजली होती है। डाक्टर दाद बता रहे हैं। पूरी तरह कैसे ठीक होगा?- अमान उल्ला (हमीरपुर)
सलाह- दाद वाले स्थान पर गीला न होने दें। कॉटन के कपड़े पहनें। सफाई का विशेष ध्यान दें। चर्म रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर दवा जरूर लें।
इसके अलावा दिव्या सोनी (हमीरपुर), सत्यनारायण (अतर्रा), जितेंद्र यादव (अंध विद्यालय, महोखर), रामलखन (पहाड़ी, चित्रकूट), शालिनी (नरैनी), केता (पैलानी), साबिर खां (नसेनी), विनीत यादव (गोहांड, जालौन), विद्याभूषण पटेल (बांदा), रेखा मिश्रा (कालूकुआं), सुनील द्विवेदी (अलीगंज), मोहम्मद मेराज सिद्दीकी (नरैनी), जितेंद्र सिंह (कमासिन) आदि ने भी कॉल करके डॉ. विनीत सचान से अपने रोगों पर चर्चा की और चिकित्सीय परामर्श हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed