{"_id":"6627c78e22f2233fed097695","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-report-filed-banda-news-c-212-1-sknp1006-109712-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
नरैनी(बांदा)। पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली में पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी हिना खातून ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह तीन साल पहले जमवारा गांव निवासी तबरेज हुसैन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद सास, ससुर, देवर व पति दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देने लगे।
बताया कि पति मुंबई में सिलाई का काम करता है। कुछ दिनों के लिए वह अपने साथ मुंबई ले गया था। वहां भी मारपीट कर अभद्रता की गई। तब उसने भाई को बुलाकर मुंबई से वापस अपनी ससुराल आ गई। उसके दो साल का एक बेटा भी है। 15 अप्रैल को उसके पति ने यह कहकर कि उसके पिता ने भी तीन शादियां की है, वह भी तीन शादियां करेगा उसे तीन तलाक दे दिया। तब से वह अपने मायके में पिता के साथ रह रही है।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में पति तबरेज हुसैन, ससुर मुख्तार, सास सफिया बेगम, देवर परवेज हुसैन, देवर कैफ हुसैन, देवर सैफ हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सर्प दंश से किसान की मौत
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के मुंडवारा गांव निवासी ननकवा (54) मंगलवार को खलिहान में अरहर की फसल की कुटाई कर रहा था। तभी सर्प ने उसे डस लिया। जिससे ननकवा की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची मरका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी हिना खातून ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह तीन साल पहले जमवारा गांव निवासी तबरेज हुसैन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद सास, ससुर, देवर व पति दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देने लगे।
बताया कि पति मुंबई में सिलाई का काम करता है। कुछ दिनों के लिए वह अपने साथ मुंबई ले गया था। वहां भी मारपीट कर अभद्रता की गई। तब उसने भाई को बुलाकर मुंबई से वापस अपनी ससुराल आ गई। उसके दो साल का एक बेटा भी है। 15 अप्रैल को उसके पति ने यह कहकर कि उसके पिता ने भी तीन शादियां की है, वह भी तीन शादियां करेगा उसे तीन तलाक दे दिया। तब से वह अपने मायके में पिता के साथ रह रही है।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में पति तबरेज हुसैन, ससुर मुख्तार, सास सफिया बेगम, देवर परवेज हुसैन, देवर कैफ हुसैन, देवर सैफ हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सर्प दंश से किसान की मौत
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के मुंडवारा गांव निवासी ननकवा (54) मंगलवार को खलिहान में अरहर की फसल की कुटाई कर रहा था। तभी सर्प ने उसे डस लिया। जिससे ननकवा की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची मरका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
मुशर्रफ खां