{"_id":"61802d5a0f08be4205789fd7","slug":"ganga-utsav-begins-with-the-worship-of-ken-banda-news-knp6617812182","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन की पूजा के साथ गंगा उत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन की पूजा के साथ गंगा उत्सव का आगाज
विज्ञापन
Ganga Utsav begins with the worship of Ken
- फोटो : BANDA
बांदा। गंगा उत्सव का आगाज धूमधाम से हुआ। प्रधानमंत्री की पहल पर देशव्यापी यह उत्सव गंगा और उसकी सहायक नदियों के तट पर तीन नवंबर तक मनाया जाएगा। सुबह डीएम/गंगा समिति अध्यक्ष अनुराग पटेल के नेतृत्व में स्कूली बच्चों की रैली निकली। डीएम ने हरी झंडी देकर शुरुआत की।
मेरी गंगा-मेरी शान के गूंजते नारों के बीच बच्चों और अफसरों की यह रैली केन नदी तक पहुंची। सभी ने केन नदी की पूजा की। पौधे भी रोपे गए। सरस्वती विद्या मंदिर के बालक-बालिकाओं की भूमिका अहम रही। इस स्कूल के बच्चों की बैंड पार्टी ने रैली को आकर्षक बनाया।
बच्चों की पक्तियों के बीच डीएम खुद चलते रहे। रैली और नदी तट पर हुए कार्यक्रमों में प्रभागीय वनाधिकारी/संयोजक गंगा समिति संजय अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, बीएसए रामपाल सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, विद्यामंदिर की प्रधानाचार्य डॉ. अमिता सिंह इत्यादि शामिल रहे। डीएम ने बच्चों को मिठाई बांटी।
विज्ञापन
डीएम की कार में पहुंचे बच्चे
गंगा उत्सव की रैली में शामिल स्कूली बच्चों को डीएम अनुराग पटेल ने दुलारा और उनका हौसला बढ़ाया। कुछ बच्चों को अपनी कार से केन तट और घर पहुंचाया। डीएम की कार में बैठकर परिषदीय स्कूल के यह बच्चे बेहद खुश हुए।

Ganga Utsav begins with the worship of Ken- फोटो : BANDA