फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ganesh festival rangoli decorated

गणेश महोत्सव में रंगोली सजाई, मेहंदी रचाई

Sat, 19 Sep 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 19 Sep 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ganesh festival rangoli decorated

नूतन बाल समाज द्वारा गणेश भवन, अलीगंज में गणेश महोत्सव पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। रंगोली में गीता धुरिया और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा अव्वल रही। आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. विमलेश राठौर ने प्रतिभागियों के हुनर की सराहना की।

विज्ञापन


वरिष्ठ वर्ग रंगोली प्रतियोगिता में गीता धुरिया प्रथम और अभिलाषा गुप्ता द्वितीय रहीं। कनिष्ठ वर्ग में प्रीति कुशवाहा और संध्या सेन पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा रैकवार प्रथम व चंचल कुशवाहा ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में सुप्रिया गुप्ता प्रथम व मनीषा साहू दूसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक प्रमोदनी अवस्थी, नीलिमा पुरवार, लक्ष्मी गोयल, कुमकुम माथुर रहीं। मानस पाठ प्रतियोगिता में कृष्णा शर्मा प्रथम, आमोद हृदयांश द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहे। आसन प्रतियोगिता बालक वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम व सौरभ द्विवेदी द्वितीय और बालिका वर्ग में राधा प्रथम व सौम्या श्रीवास दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्ल खंभ प्रतियोगिता बालक वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम, सौरभ द्विवेदी दूसरे और बालिका वर्ग में सौम्या श्रीवास प्रथम व खुशी सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं।

सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, चित्रकूट एसपी शिवस्वरूप शर्मा, ज्योत्सना पुरवार, अशोक अवस्थी, अशोक त्रिपाठी जीतू, दंत्तूपंत गुर्जर, अरुणा गुर्जर, डॉ. रंजना सिन्हा, मृदुला गोरे, आराधना भार्गव आदि मौजूद रहीं। उधर, शहर में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर गणेश प्रतिमा पंडाल सजाए गए हैं। इनमें देर रात तक दर्शक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों मेें गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।


बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक गणेश महोत्सव पर आम चौराहा व मढ़ी दाई मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कसबा व गांवों से आए श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और प्रसाद चढ़ाया। आयोजक मंडल स्वयंसेवक व्यवस्था संभाले रहे। पंडालों में रंग-बिरंगी झालरों से भव्य सजावट की गई। तमाम लोगों ने घरों में भगवान गणेश की छोटी प्रतिमाएं सजाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed