फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gandhi and Shastri loud noise Money Jubilee

बापू और शास्त्री की जोरशोर से मनी जयंती

Sun, 02 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 02 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri loud noise Money Jubilee
आदर्श बजरंग इंटर कालेज में एनसीसी परेड की सलामी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्षोल्लास और परंपरागत आयोजनों के साथ मनाई गई। दोनों महापुरुषों के चित्रोें पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। सरकारी भवनों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कमिश्नरी कार्यालय में मंडलायुक्त मुरली मनोहर ने चित्र पर फूल चढ़ाए। कलेक्ट्रेट में डीएम योगेश कुमार, एडीएम गंगाराम गुप्त, प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, कृपाराम भागर्व, पुरुषोत्तम गुप्त, अंगद शर्मा, रहीम बाबू आदि शामिल रहे। बापू का भजन गाया गया। डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने कविता पेश की। संचालन शाकिर अजीम ने किया। संत निरंकारी मंडल के लगभग तीन सैकड़ा सेवादल भक्तों ने बाइक, कार रैली निकालकर रेलवे स्टेशन में सफाई अभियान चलाया। कहा कि धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं। डॉ. सुरेश सिंह भठीजा, अंबिका, राज कुमार मूलचंदानी आदि शामिल रहे। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता, डॉ. विवेक पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन


गूलरनाका स्थित हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में डॉ. शबाना रफीक ने दोनों महापुरुषों को खिराजे अकीदत पेश की। चिराग फाउंडेशन के बैनर तले सफाई अभियान चलाया। प्रधानाचार्य यासमीन खान, मुसाब अहमद आदि शामिल रहे। आदर्श बजरंग इंटर कालेज की एनसीसी यूनिट ने प्रभातफेरी निकाली और स्वच्छता अभियान चलाया। गोष्ठी में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, सूबेदार गणेश सिंह, हवलदार लक्ष्मण सिंह, वाणीभूषण आदि शामिल रहे। श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंड्री स्कूल में छतरपुर नवोदय प्रधानाचार्य मनमोहन सहित सीपी दीक्षित, एसएन सिंह, अंजू  दमेले व प्रधानाचार्य जेपी यादव ने श्रद्धांजलि दी। पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कालेज शिक्षक शिक्षा विभाग में जयंती मनाई गई। डीएवी इंटर कालेज में प्रभातफेरी के बाद चित्रों पर फूल चढ़ाए गए। प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह सहित विद्यालय स्टाफ शामिल रहा।
विज्ञापन


आकांक्षा समिति ने आर्य कन्या इंटर कालेज में सर्व धर्म सभा में शिरकत की। उपाध्यक्ष ज्योत्सना पुरवार और कोषाध्यक्ष शमीम बानो शामिल रहीं। अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्कुट बांटे। रानी दमेले, आराधना शार्म, ममता शर्मा, सीएमएस डॉ. ऊषा सिंह आदि शामिल रहीं। जिला कांग्रेस कार्यालय मेें जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, एमयू दुर्रानी, ओम प्रकाश सिंह, जयकरन, कुतैबा जमां, हरिश्चंद्र वाजपेई, राज कुमार गर्ग, शिवबली सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, सीमा खान, अल्तमश हुसैन आदि ने श्रद्धांजलि दी। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने दोनों महापुरुषों की जीवनी बयां की। महासचिव राजेंद्र यादव सहित रामपाल प्रजापति, कमल सिंह मौर्य, कुदरत उल्ला, अमर सिंह यादव, अशोक भागवानी आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान न्यास कार्यालय में डॉ.बीडी प्रजापति, राम प्रकाश याज्ञिक, अशोक कुमार शुक्ला, रमाशंकर यादव, वीके सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय कायस्थ सभा ने पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव के आवास पर दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। आनंद सिन्हा, प्रदीप निगम, विजय निगम, राकेश निगम आदि शामिल रहे। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड संस्था ने मवई बुजुर्ग गांव में रैली निकालकर शौचालय के प्रेरित किया।


डीपीएम दिनेश चंद्र खरे, डॉ.शिव प्रताप, शिवकली और जिला समन्वयक मनोज कुमार सिंह, अंजना द्विवेदी, निशात अंजुम आदि शामिल रहे। राजादेवी डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ.शैलेंद्र सिंह ने चित्रों पर फूल चढ़ाए। प्रवक्ता डॉ.कुलदीप यादव और गोविंद दीक्षित आदि ने संबोधित किया। रामसेवक शिवहरे डिग्री कालेज में प्राचार्य विनीत कुमार त्रिपाठी, प्रवक्ता देवेंद्र वाजपेई, रामगोपाल तिवारी आदि ने श्रद्धांजलि। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अरबई में प्रभातफेरी के बाद ध्वजारोहण हुआ। प्रधानाचार्य मोहम्मद हनीफ खां सहित टीचर विद्या भूषण सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह पटेल, अनूपा शुक्ला, शालिनी आदि शामिल रहे। श्रीवाम देव संकृस्त महाविद्यालय कैलाशपुरी में कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार अवस्थी ने श्रद्धांजलि दी। राजपूत कानवेंट जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक सोना प्रसाद राजपूत सहित स्टाफ ने महापुरुषों को पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed