फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gamblers clash in roadways passenger waiting room

Banda News: रोडवेज के यात्री प्रतीक्षालय में भिड़े जुआरी

Fri, 06 Sep 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gamblers clash in roadways passenger waiting room
बांदा। परिवहन निगम रीजन मुख्यालय के यात्री प्रतीक्षालय में जुए की फड़ सज रही है। बृहस्पतिवार की शाम दांव हारने के बाद जुआरी आपस में भिड़ गए। परिचालकों ने रोकने की कोशिश की तो अपशब्द कहने लगे। जुआरियों ने एक-दूसरे को तमाचे भी मारे। यात्रियों और रोडवेज कर्मियों ने किसी तरह से उन्हें अलग किया।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बस स्टैंड परिसर में ही इमारत बनी हुई है। वहां परिवहन निगम के अधिकारी बैठते हैं। सबसे नीचे वाले तल में यात्री प्रतीक्षालय बना है। यहां पर यात्री बसों का इंतजार करते हैं। गुरुवार को शाम चार यात्री प्रतीक्षालय में एक किनारे कई लोग जुआ खेल रहे थे। एक जुआरी दांव हार गया और तकरार करने लगा। देखते ही देखते जुआरी एक-दूसरे को थप्पड़ मारने लगे। परिचालकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो जुआरियों ने गाली दी। किसी तरह उन्हें हटाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि रोडवेज परिसर में अराजक तत्वों की चहलकदमी रहती है। यहां तैनात सिक्योरिटी गार्डों का अता-पता नहीं रहता। यात्रियों का कहना कि रोडवेज अफसर बेपरवाह हैं। इस संबंध में आरएम संदीप अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि एआरएम से बात करिए। वही इस मामले पर कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed