फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Funds approved for beautification of intersection, traders expressed displeasure over the measure

Banda News: चौराहा के सुंदरीकरण को धन स्वीकृत, नाप पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

Mon, 10 Nov 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Funds approved for beautification of intersection, traders expressed displeasure over the measure
फोटो - 26 अधिकारियों से अपनी बात कहते व्यापारी। संवाद
बबेरू। मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण के लिए जैसे ही पीडब्ल्यूडी ने नाप शुरू की तो स्थानीय व्यापारियों ने आक्रोश जताया। व्यापारियों ने चौराहा को केंद्र मानकर नाप कराए जाने की बात कही। कहा कि व्यापारियों को उजाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य अद्भुत चौराहा के सुंदरीकरण के लिए शासन ने करीब 3.73 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के एई रावेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार व राजस्व निरीक्षक राजेंद्र द्विवेदी सुंदरीकरण के लिए नाप करने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने नाप शुरु कर लाल निशान लगाने शुरु किए, व्यापारियों में आक्रोश पनप गया।
विज्ञापन

इस पर रामविकास, बलराम, रामनारायण गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, पंकज राजवंशी सहित अन्य व्यापारियों ने नाप को गलत बताते हुए वर्तमान में स्थापित चौराहा को केंद्र मानकर नाप किए जाने की बात कही। कहा कि व्यापारियों को उजाड़ने का कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एई रामेंद्र सिंह ने कहा कि सुंदरीकरण के लिए जमीन चाहिए। इसके लिए चौराहा से नाप की जा रही है। सरकार से मुआवजे की लिए धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
चौराहा के सुंदरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसका कार्य शुरु कराया जा रहा है। सरकारी जमीन का चिह्नीकरण कर शासन को भेजा गया था। उसी के तहत जमीन की नाप की गई है।
मनोहर सिंह, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed