{"_id":"5798fda64f1c1bd66021e548","slug":"funding-for-the-farmer-red-yellow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदान के लिए किसान हुए लाल-पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदान के लिए किसान हुए लाल-पीले
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में किसानों के साथ प्रदर्शन करते विधायक दलजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सूखे में फसल गवां बैठे किसानों को अब तक सरकारी सहायता और फसल बीमा का क्लेम न मिलने पर किसानों का धैर्य टूट गया। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक के साथ किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अनुदान और बीमा क्लेम शीघ्र न मिलने पर अनशन और प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पैलानी तहसील के अतरहट गांव के किसानों के क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखा इत्यादि दैवी आपदाओं से उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन कई महीने गुजरने के बाद भी अनुदान राशि या बीमा क्लेम नहीं मिला। उनके परिवार आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे हैं। किसानों के पत्र पर विधायक ने अपना पत्र भी नत्थी किया। इसमें जिलाधिकारी से कहा गया कि किसानों को सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं पहुंचाया जा रहा। फसल बीमा राशि खातों में नहीं पहुंची है। किसानों के परिवारों में भुखमरी के हालात हैं। विधायक ने जिलाधिकारी से कहा कि संबंधित विभागों को हर बारे में शीघ्र निर्देश दें।
विज्ञापन