फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Full Lunar Eclipse Dates,village,former,clean,man

डेढ़ सौ अधूरे शौचालयों में कंडा-भूसा और ईंधन

Thu, 25 Feb 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Full Lunar Eclipse Dates,village,former,clean,man
अधूरे शौचालय में रखी कटी फसल दिखाता लाभार्थी ग्रामीण। - फोटो : BANDA
फोटो परिचय-2-बोड़ा पुरवा में अधूरे शौचालयों में भरा पुआल और कंडा-भूसा।
विज्ञापन

3-अधूरे शौचालय के बारे में जानकारी देता लाभार्थी ग्रामीण।
डेढ़ सौ अधूरे शौचालयों में कंडा-भूसा और ईंधन
नरैनी ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में स्वच्छता मिशन का उड़ रहा मखौल---सब हेड
शौचालय की पहली किस्त के बाद लाभार्थियों को ठेंगा
निवर्तमान ग्राम प्रधान और सचिवों ने किया है खेल
संवाद न्यूज एजेंसी
करतल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव बनाए गए शौचालयों में निवर्तमान प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों ने योजना को मखौल बना दिया। नरैनी तहसील में बिल्हरका ग्राम पंचायत अंतर्गत बोड़ा पुरवा, बिदुवा पुरवा, रानीपुर और भांवरपुर इसके उदाहरण हैं।
उपरोक्त गांवों में लगभग 150 शौचालयों में भूसा, कंडा, ईंधन, पुआल आदि भरा हुआ है। यह अधूरे होने से लाभार्थियों के शौच के काम नहीं आ सके। बोड़ा पुरवा में 40 शौचालय अधूरे पड़े हैं। इन सभी में ग्रामीणों ने भूसा, कंडा, लकड़ी और फसल अवशेष भर रखे हैं। लाभार्थी ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत से उन्हें सिर्फ एक हजार रुपये मिले। कहा गया कि दीवारें बनाकर सीट लगवा लें। लाभार्थियों ने ऐसा ही किया, लेकिन अगली किस्त नहीं मिली। शौचालय अधूरे और बिना दरवाजे के रह गए।
विज्ञापन

बोड़ा पुरवा के राजाराम, बाबू, बहोरी, मुन्ना, लल्लू, संतू, लीला, प्रताप, लक्ष्मी आदि ने बताया कि उन्हें सिर्फ एक हजार रुपये ही मिले। बांदा मुख्यालय से आया ठेकेदार ये पैसा दिलवा गया था। शौचालय इस्तेमाल के लायक ही नहीं हैं। प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब कोई सुनने वाला भी नहीं है। उधर, इस बाबत खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संयुक्त टीम गठित करके अधूरे शौचालयों की जल्द ही जांच कराएंगे। कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed