फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   From the Mineral Department to the police stations, the factories of Maurang businessmen have their presence.

Banda News: खनिज विभाग से लेकर थानों तक में है मौरंग कारोबारियों के कारखासों की पैठ

Sun, 26 Oct 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 26 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
From the Mineral Department to the police stations, the factories of Maurang businessmen have their presence.
फोटो- 14 गिरवां थाना क्षेत्र के देवीजी गिरवां रोड पर मालिन बगीचा के पास होता है मौरंग का डंप। स
बांदा। बांदा-चित्रकूट में ट्रक इंट्री के नाम पर मौरंग कारोबारियों और खाकी का गठजोड़ सामने आने के इस पहलू के दूसरी तरफ खनिज विभाग की संलिप्तता से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। बारिश के मौसम में बंद हुईं तो खदानों में मौरंग कारोबारी अपने कारोबार को जारी रखने के लिए डंप का खेल शुरू कर देते हैं। हालांकि इसका परमिट भी खनिज विभाग जारी करता है लेकिन परमिट से कई गुना ज्यादा मात्रा में मौरंग डंप कर ओवरलोडिंग का खेल शुरू होता है।
विज्ञापन

इस खेल को कामयाब बनाने के लिए पुलिस का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। इसलिए ज्यादातर कारोबारी अपने इस धंधे को जारी करने के लिए अपने कारखासों के जरिए थानों में पैठ बनाते हैं। यही कारखास खाकी की बोली तय करके बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

जिले के थानों में मौरंग कारोबारियों ने अपने कारखास बना रखे हैं। यह कारखास पल-पल की खबर खदान संचालकों को पहुंचाते हैं। रुपये के आदान-प्रदान से लेकर जिले की संयुक्त छापामार टीम पर भी उनकी पूरी नजर रहती है। बातों-बातों में यह कारखास अंदर की बात पुलिसकर्मियों से उगलवाकर खुद भी सतर्क हो जाते हैं और अपने आकाओं को भी सतर्क कर देते हैं। इन कारखासों की पकड़ खनिज विभाग में भी अच्छी खासी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई के डिब्बे में नोटों की गड्डियों को पहुंचाने का काम इनसे लिया जाता है। जिले की बात करें तो वर्तमान में जिले में 32 डंप संचालित किए गए थे। इनका लाइसेंस भी खनिज विभाग ने जारी किया था। एक हजार घन मीटर मौरंग डंप करने का लाइसेंस जारी होने पर मौरंग कारोबारी दो से तीन गुना तक मौरंग का डंप करते हैं। इन डंप की आज तक जांच नहीं हो सकी। डंप की आड़ में ओवरलोडिंग का खेल खूब फल फूल रहा है। कई स्थानों पर मौरंग डंप की जगह अब सफाचट मैदान है।

कभी इन जगहों पर मौरंग के बड़े-बड़े चट्टे लगे देखे जा सकते थे। उधर, पुलिस विभाग में बदौसा थानाध्यक्ष व सिपाही के निलंबित होने से अब थानों के इंचार्ज भी ऐसे कारखासों को थाने की चौखट लांघना भी पसंद नहीं कर रहे हैं।
-------------------

वर्जन
--------------------

दो दिन से मैं छुट्टी पर हूं। जो भी जानकारी चाहिए वह सोमवार को दे पाएंगे।
राज रंजन, जिला खनिज अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed