फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Free travel gift to women again

अबकी फिर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात

Thu, 19 Aug 2021 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Free travel gift to women again
बांदा। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम ने अबकी फिर बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। यह सुविधा मात्र 24 घंटे के लिए होगी। 21 अगस्त की रात से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। पुरुष यात्रियों को किराया अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पर्व के मद्देनजर परिवहन निगम चित्रकूटधाम मंडल में 394 बसों का बेड़ा लगाएगा। अपर प्रबंध निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) को भेजे पत्र में कहा कि विगत वर्षों की तरह अबकी भी रक्षाबंधन पर परिवहन निगम बहनों को फ्री यात्रा की सौगात दे रहा है।
विज्ञापन

यह सुविधा परिवहन निगम की सभी बसों में अनुमन्य होगी। फ्री यात्रा 21 अगस्त की रात 12 बजे से अगले दिन 22 अगस्त की रात 12 बजे तक (कुल 24 घंटे) लागू रहेगी। अलबत्ता पुरुषों को बसों में किराया अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। निर्देश दिए कि दो या तीन महिला होने पर उन्हें एक सीट आवंटित की जाए। परिचालक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के संपर्क में रहें। किसी भी महिला की शिकायत पर तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
लंबी दूरी की बसों को पूरी तरह फिट रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यदि बसों में किसी प्रकार की खराबी आती है तो चालक तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। ऐसी स्थिति में मुख्यालय से गंतव्य के लिए दूसरी बस भेजी जाएगी।
पिछले वर्ष 46 हजार ने की थी फ्री यात्रा
परिवहन निगम ने इस वर्ष मंडल के चारों जनपदों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में करीब 50 हजार महिलाओं की फ्री यात्रा का अनुमान जताया है। पिछले वर्ष फ्री यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या 46,468 थी। इसके लिए परिवहन निगम बसों के फेरे बढ़ाएगा, ताकि महिलाओं को मुफ्त यात्रा का भरपूर लाभ मिल सके।

जीरो बैलेंस टिकट पर यात्रा
शासन के आदेशों के अनुरूप रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 24 घंटे तक महिलाओं को सम्मान के साथ जीरो बैलेंस टिकट पर यात्रा सुविधा प्रदान कराई जाएगी। चालक-परिचालकों को कोविड गाइडलाइन पालन के निर्देश भी दिए गए हैं।
-अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, चित्रकूटधाम मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed