फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four new dengue patients found, ADM saw cleanliness

बांदा: डेंगू के चार नए मरीज मिले, एडीएम ने सफाई देखी

Tue, 15 Nov 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four new dengue patients found, ADM saw cleanliness
सर्वोदय नगर में निरीक्षण करते एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, साथ में ईओ बीपी यादव व स्वास्थ्य विभाग की ट - फोटो : BANDA
बांदा। जिला अस्पताल में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। इससे डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 84 पहुंच गई। उधर, डेंगू के बढ़ते केस पर स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका द्वारा चलाई जा रही निरोधात्मक कार्रवाई का अपर जिलाधिकारी/नगर पालिका प्रशासक ने निरीक्षण किया। शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को जिला अस्पताल में 18 मरीजों की जांच की गई। इनमें चार डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका परिषद अधिकारियों के साथ शहर के इलाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने लार्वा निरोधात्मक कार्रवाई के साथ फॉगिंग और सफाई आदि व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान ईओ बीपी यादव समेत पालिका परिषद के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस लाइन, किरन कालेज चौराहा, गूलर नाका, फूटाकुआं, तुलसी नगर, सर्वोदय नगर, महेश्वरी देवी चौक व महोखर गांव में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। टीम ने 467 घरों में जांच की। 1848 घरों में पानी भरे बर्तनों में मच्छरों के लार्वा पाए गए। बुखार से ग्रसित 104 मरीजों की मलेरिया जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed