{"_id":"617c349f6c052b09e47551fb","slug":"four-miscreants-of-goat-theft-gang-arrested-banda-news-knp661187313","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
Four miscreants of goat theft gang arrested
- फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल समेत आसपास के जिलों में गिरोह बनाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बोलेरो से बकरी चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से बोलेरो, एक बकरी और एक तमंचा बरामद किया है।
थानाध्यक्ष पैलानी उमेश कुमार और उनकी टीम ने गुरुवार को रात साढ़े 10 बजे पिपरहरी मोड़, बांदा से लल्लू(बड़ी बाजार, खजुवा, फतेहपुर), छोटू उर्फ सलमान (सराय फाटक, बकेवर, फतेहपुर), सोनू (गाजीपुर, फतेहपुर), जावेद (ओखरा, कुंवरपुर, फतेहपुर) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बिना नंबर प्लेट की बोलेरो, तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस, एक बकरी और 4400 रुपये बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह बनाकर बकरी और अन्य वस्तुएं चुराकर बेचने की बात स्वीकार की है।
बोलेरो सोनू की है। चोरी करते समय अगर लोग जग गए तो उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर डरा देते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 420,411,413,414 में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। टीम में उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, ओमप्रकाश द्विवेदी, हेड कांस्टेबिल रामकिशोर यादव, रजित यादव, जितेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार, प्रिंयक कुमार, उमेश कुमार, अखिलेश कुमार आदि शामिल रहे।