फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four Indian fishermen to be released from Pakistan jail soon

Banda News: पाकिस्तान जेल से जल्द रिहा होंगे चार भारतीय मछुआरे

Fri, 30 Jan 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 30 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Four Indian fishermen to be released from Pakistan jail soon
बांदा। पाकिस्तान की जेल में बंद चार भारतीय मछुआरों की रिहाई की उम्मीद जगी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक बातचीत के लिए कॉसुलर एक्सेस की अनुमति प्राप्त कर ली है। जल्द ही दोनों देशों के अधिकारी मछुआरों की रिहाई को लेकर चर्चा करेंगे। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के उप सचिव (पाकिस्तान) ऋषभ देव ने पूर्व सांसद को भेजे गए पत्र में दी है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद विशंभर निषाद ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि बांदा के तिंदवारी ब्लॉक के चार युवक, जो गुजरात के समुद्री तटों पर मछली पकड़ने का काम करते थे। वर्ष 2021 में पाकिस्तानी नौसेना द्वारा भारतीय सीमा के अंदर से कथित तौर पर जबरन पकड़ लिए गए थे।
विज्ञापन

ये चारों युवक पाकिस्तान की लांडी और कराची जेल में निरुद्ध हैं। मछुआरों के परिजन अपनी मुश्किल स्थिति में हैं और इन युवकों की रिहाई के लिए गुहार लगा रहे हैं। पूर्व सांसद के पत्र का संज्ञान लेते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर सक्रियता दिखाई है। विदेश मंत्रालय के उप सचिव (पाकिस्तान) ऋषभ देव ने पूर्व सांसद को भेजे अपने पत्र में बताया है कि पाकिस्तान के राजनयिकों और उच्चायोग के अधिकारियों से बातचीत के लिए कॉसुलर एक्सेस की अनुमति मिल गई है। यह अनुमति दोनों देशों के बीच कैदियों की रिहाई जैसे संवेदनशील मामलों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed