फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four days without electricity, fair anger

चार दिनों से बिजली गुल, फूटा गुस्सा

Fri, 08 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 08 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four days without electricity, fair anger
ओरन में सब स्टेशन के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

ओरन। चार दिनों पूर्व गिरे बिजली के खंभों को न बदलने और आपूर्ति ठप होने पर कस्बावासियों को गुस्सा भड़क उठा। व्यापारियों के साथ उपकेंद्र में विरोध प्रदर्शन किया। शीघ्र आपूर्ति चालू कराने की मांग की।

विज्ञापन


व्यापारी नेता श्रीकांत की अगुवाई में गुरुवार को देर शाम व्यापारियों व कस्बावासियों ने विद्युत केंद्र में विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि कस्बे में चार दिन से आपूर्ति ठप है। लोग गर्मी में बिलबिला रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


जेई मंडल मुख्यालय में रहते हैं। चार दिन पूर्व 33 केवी के चार पोल टूट गए थे। तब से इन्हें बदला नहीं जा रहा है। घंटों प्रदर्शन के बावजूद पावर हाउस में विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं आया। प्रदर्शन में श्रीकांत, मिथलेश, आशाराम, राजेश, रामबाबू, प्रबल प्रताप, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, जेई बेग ने बताया कि खेतों में पानी भरा है। इससे पोल नहीं खड़े हो पा रहे हैं। शीघ्र बनवाया जाएगा। तब तक बिसंडा से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed