फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four children died in 24 hours in Semari

सेमरी में 24 घंटे में चार बच्चों की मौत

Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four children died in 24 hours in Semari
गांव पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत सैमरी गांव में 24 घंटे के अंदर चार बालकों की आकस्मिक मौत हो गई। तीन की मौत सर्प दंश से हुई, जबकि एक अन्य बालक स्कूल जाते समय अचानक पेट में दर्द के बाद चल बसा। चार बच्चों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक, डीएम, सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर अन्य बच्चों का चेकअप किया। 

विज्ञापन


बुधवार शाम शिवमोहन के 13 वर्षीय पुत्र जगदीश और राजकुमार कुशवाहा के 12 वर्षीय पुत्र शिवम को घर के पास सांप ने डस लिया। परिजन अंधविश्वास में झाड़फूंक कराते रहे। बच्चों की हालत बिगड़ती चली गई। बाद में पीएचसी लाया गया। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को सुबह पड़ोस में खेलते समय राममिलन वर्मा के 12 वर्षीय पुत्र दीपू को सांप ने डंस लिया। उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन मौतों से गांव में शोक छाया हुआ था कि इसी बीच गुरुवार को सुबह रामचंद्र प्रजापति के 11 वर्षीय पुत्र धीरू को स्कूल जाते समय अचानक पेट दर्द होने लगा। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। चारों शवों का परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, चार मौतों की खबर मिलने पर विधायक बृजेश प्रजापति सैमरी गांव पहुंच गए। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार सहित डाक्टरों की टीम ने कई बच्चों की जांच की। डीएम हीरालाल, एसडीएम थमीम अंसरिया ने भी गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम थमीम अंसरिया ने शोकग्रस्त महिलाओं को सांत्वना दी। उधर, ग्राम प्रधान कमलेश वाजपेयी ने अधिकारियों को बताया कि एक साथ चार अर्थियां उठने की गांव में यह पहली घटना है। सीएमओ का कहना है कि गांव में कोई विशेष बीमारी इत्यादि नहीं फैली है। चार मौतों से सैमरी गांव में आसपास के आधा दर्जन से गांवों की भीड़ इकट्ठा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed